Bargi Dam Hadsa Update: मोहन सरकार का बड़ा फैसला, बरगी हादसे को लेकर इस जज की अध्यक्षता में न्यायिक आयोग गठित, इन बिंदुओं पर करेगी जांच

Bargi Dam Hadsa Update: मोहन सरकार का बड़ा फैसला, बरगी हादसे को लेकर इस जज की अध्यक्षता में न्यायिक आयोग गठित, इन बिंदुओं पर करेगी जांच

Bargi Dam Hadsa Update: मोहन सरकार का बड़ा फैसला, बरगी हादसे को लेकर इस जज की अध्यक्षता में न्यायिक आयोग गठित, इन बिंदुओं पर करेगी जांच

bargi dam/ image source: ibc24

Modified Date: May 10, 2026 / 11:15 pm IST
Published Date: May 10, 2026 11:15 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बरगी बांध हादसे पर आयोग
  • जस्टिस संजय द्विवेदी करेंगे अध्यक्षता
  • हादसे की होगी विस्तृत जांच

Bargi Dam Hadsa Update: भोपाल: भोपाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जबलपुर के पास स्थित बरगी बांध में हुई दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने न्यायिक आयोग का गठन किया है। इस आयोग की अध्यक्षता हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त जज संजय द्विवेदी करेंगे। आयोग का मुख्य उद्देश्य इस दुर्घटना की पूरी जांच करना और जिम्मेदारी तय करना होगा।

न्यायिक आयोग का किया गया गठन

आयोग दुर्घटना के कारणों के साथ-साथ राहत और बचाव कार्यों की भी विस्तृत समीक्षा करेगा। इसके अलावा सुरक्षा मानकों और मौजूदा गाइडलाइन की भी जांच की जाएगी। बरगी बांध क्षेत्र में चल रही नौकाओं और क्रूज संचालन की व्यवस्था का पूरा ऑडिट किया जाएगा।

इन बिंदुओं पर होगी जांच

  •  दुर्घटना के कारणों की जाँच करना एवं उत्तरदायित्व का निर्धारण।
  • दुर्घटना के दौरान एवं दुर्घटना के उपरांत बचाव उपायों की पर्याप्तता एवं राहत कार्यों की समीक्षा।
  • राज्य में संचालित सभी नौकाओं, क्रूज एवं जल क्रीडा गतिविधियों का ऑडिट तथा “इनलैंड वेसल्स एक्ट, 2021” एवं “एनडीएमए बोट सेफ्टी गाइडलांइस, 2017” के अनुरूप जलयानों के प्रमाणीकरण की व्यवस्था।
  • राज्य में क्रूज, नौकाओं एवं जल क्रीडा गतिविधियों के संचालन एवं रखरखाव हेतु एक समान मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार करना।
  • ऐसे सभी स्थानों पर, जहां नागरिक जल परिवहन, नौका, क्रूज एवं जल क्रीडा गतिविधियां संचालित की जा रही है, त्वरित प्रतिक्रिया दल (Quick Response Team) के गठन की व्यवस्था।
  • आयोग, इस अधिसूचना के मध्यप्रदेश राजपत्र में प्रकाशन की तारीख से तीन माह के भीतर अपनी जॉच पूरी करेगा और रिपोर्ट राज्य शासन को प्रस्तुत करेगा। आयोग यह भी तय करेगा कि भविष्य में क्रूज और नावों के संचालन तथा रखरखाव के लिए किस तरह के
  • मानक लागू किए जाएं। साथ ही जल क्रीड़ा और पर्यटन स्थलों पर क्विक रिस्पांस टीम के गठन को लेकर भी विस्तृत योजना तैयार की जाएगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

कैसे हुआ हादसा?

मध्य प्रदेश के जबलपुर में 30 अप्रैल की शाम तेज आंधी और बारिश ने इतना कहर बरपाया कि बरगी डैम (Bargi Dam Accident)  कई लोगों की कब्र बन गया। इस हादसे में अब तक 8 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस हादसे में कई परिवारों की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले, नाव पर्यटकों को घुमाने के लिए डैम में निकली थी। इसी दौरान अचानक तेज आंधी तूफान चलने लगी। जिससे क्रूज ने अपना संतुलन खो दिया और अनियंत्रित होकर बांध में पलट गया। बताया जा रहा है कि क्रूज में 35 से अधिक पर्यटक सवार थे। हादसे के बाद बांध अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना रेस्क्यू टीम को दी। इस दौरान कई लोगों ने तैरकर अपनी जान बचा ली। हादसे के तत्काल बाद राहत और बचाव अभियान चलाया गया। अब तक 22 लोगों का रेस्क्यू हो चुका है। वहीं अब तक 12 लोग लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों में बच्चों की संख्या ज्यादा है।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।