Bhopal Collector Action / Image Source : IBC24 / FILE
भोपाल : Bhopal Collector Action मध्य प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं के बाद अब नए सत्र के लिए कलेक्टर ने प्राइवेट स्कूलों में यूनिफॉर्म-बुक को लेकर आदेश जारी करते हुए निजी स्कूल संचालकों की मनमानी के लिए सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर के इन आदेशों के बाद अब राजधानी भोपाल में निजी स्कूल संचालकों की मनमानी नहीं चलेगी। नए सत्र की शुरुआत से पहले ही प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि अभिभावकों पर किसी भी प्रकार का अनावश्यक दबाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
आदेश के मुताबिक, यदि कोई भी निजी स्कूल अभिभावकों को किसी निर्धारित दुकान से यूनिफॉर्म और स्टेशनरी खरीदने को कहता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। Bhopal SDM Action इस व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू करने और निगरानी करने के लिए कलेक्टर ने 8 एसडीएम (SDM) को जिम्मेदारी सौंपी है। यह अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमों का पालन सुनिश्चित कराएंगे ताकि पालकों को किसी विशेष वेंडर से सामग्री खरीदने के लिए मजबूर न किया जा सके।
प्रशासन ने अलग-अलग क्षेत्रों के हिसाब से 8 निरीक्षण दल भी नियुक्त किए हैं, जो स्कूलों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। यह दल सुनिश्चित करेंगे कि स्कूल संचालक शासन के निर्देशों का पालन कर रहे हैं या नहीं। कलेक्टर के इस सख्त कदम से उन निजी स्कूलों पर नकेल कसी जाएगी जो यूनिफॉर्म और किताबों के नाम पर मनमानी करते थे, जिससे अब अभिभावक अपनी पसंद की दुकानों से सामग्री खरीदने के लिए स्वतंत्र होंगे।
इन्हे भी पढ़ें:-