Bhopal Collector Action : निजी स्कूलों की मनमानी पर कलेक्टर का कड़ा रुख, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर जारी किए सख्त आदेश, इतने SDM करेंगे कार्रवाई

Bhopal में नए शैक्षणिक सत्र से पहले कलेक्टर ने निजी स्कूलों द्वारा यूनिफॉर्म और किताबों की अनिवार्य खरीद को लेकर सख्त आदेश जारी किए हैं। अब कोई भी स्कूल अभिभावकों को किसी तय दुकान से सामग्री खरीदने के लिए बाध्य नहीं कर सकेगा। नियमों के पालन के लिए 8 एसडीएम और निरीक्षण दलों की नियुक्ति की गई है।

Bhopal Collector Action : निजी स्कूलों की मनमानी पर कलेक्टर का कड़ा रुख, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर जारी किए सख्त आदेश, इतने SDM करेंगे कार्रवाई

Bhopal Collector Action / Image Source : IBC24 / FILE

Modified Date: February 27, 2026 / 10:56 pm IST
Published Date: February 27, 2026 10:54 pm IST
HIGHLIGHTS
  • निजी स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए कलेक्टर का सख्त आदेश।
  • किसी निर्धारित दुकान से यूनिफॉर्म और किताबें खरीदने का दबाव डालने पर कार्रवाई।
  • निगरानी के लिए 8 एसडीएम और 8 निरीक्षण दल नियुक्त।

भोपाल : Bhopal Collector Action मध्य प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं के बाद अब नए सत्र के लिए कलेक्टर ने प्राइवेट स्कूलों में यूनिफॉर्म-बुक को लेकर आदेश जारी करते हुए निजी स्कूल संचालकों की मनमानी के लिए सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर के इन आदेशों के बाद अब राजधानी भोपाल में निजी स्कूल संचालकों की मनमानी नहीं चलेगी। नए सत्र की शुरुआत से पहले ही प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि अभिभावकों पर किसी भी प्रकार का अनावश्यक दबाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

8 एसडीएम को सौंपी जिम्मेदारी

आदेश के मुताबिक, यदि कोई भी निजी स्कूल अभिभावकों को किसी निर्धारित दुकान से यूनिफॉर्म और स्टेशनरी खरीदने को कहता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। Bhopal SDM Action इस व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू करने और निगरानी करने के लिए कलेक्टर ने 8 एसडीएम (SDM) को जिम्मेदारी सौंपी है। यह अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमों का पालन सुनिश्चित कराएंगे ताकि पालकों को किसी विशेष वेंडर से सामग्री खरीदने के लिए मजबूर न किया जा सके।

अलग क्षेत्रों के हिसाब से 8 निरीक्षण दल किए गए नियुक्त

प्रशासन ने अलग-अलग क्षेत्रों के हिसाब से 8 निरीक्षण दल भी नियुक्त किए हैं, जो स्कूलों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। यह दल सुनिश्चित करेंगे कि स्कूल संचालक शासन के निर्देशों का पालन कर रहे हैं या नहीं। कलेक्टर के इस सख्त कदम से उन निजी स्कूलों पर नकेल कसी जाएगी जो यूनिफॉर्म और किताबों के नाम पर मनमानी करते थे, जिससे अब अभिभावक अपनी पसंद की दुकानों से सामग्री खरीदने के लिए स्वतंत्र होंगे।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.