Bhopal Police News :लव जिहाद के आरोपी का ‘रक्षक’ बना ‘आरक्षक’, फरार आरोपी के साथ कर रहा था लंच, भनक लगते ही DCP ने लिया बड़ा एक्शन

भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में लव जिहाद और दुष्कर्म के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस के बीच एक आरक्षक पर आरोपी को बचाने और गोपनीय जानकारी देने का आरोप लगा है। मामले के सामने आते ही डीसीपी ने आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर जांच के आदेश दिए हैं।

Bhopal Police News :लव जिहाद के आरोपी का ‘रक्षक’ बना ‘आरक्षक’, फरार आरोपी के साथ कर रहा था लंच,  भनक लगते ही DCP ने लिया बड़ा एक्शन

Anti Narcotics Task Force Raipur: AI GENERATED

Modified Date: February 8, 2026 / 04:48 pm IST
Published Date: February 8, 2026 4:45 pm IST
HIGHLIGHTS
  • लव जिहाद और दुष्कर्म के आरोपी के साथ आरक्षक के लंच करने का आरोप
  • आरोपी को पुलिस की गोपनीय जानकारी देने का भी आरोप
  • डीसीपी ने आरक्षक को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

भोपाल : Bhopal Police News मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आरक्षक को आरोपियों के साथ लंच करना महंगा पड़ गया। पुलिस विभाग ने बड़ी कार्यवाई करते हुए कोहेफिजा में पदस्थ आरक्षक ज्ञानेंद्र द्विवेदी को तत्काल सस्पेंड कर दिया। आरोप है कि आरक्षक न केवल लव जिहाद और दुष्कर्म के आरोपी के साथ लंच कर रहा था, बल्कि पुलिस की गोपनीय सूचनाएं भी आरोपियों तक पहुँचा रहा था।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, कोहेफिजा थाना क्षेत्र में हाल ही में ‘लव जिहाद’ और दुष्कर्म का एक गंभीर मामला सामने आया था। Love Jihad Case Bhopal  इस मामले में मुख्य आरोपी ओशाख को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस इसी मामले के दूसरे आरोपी और जिम संचालक माज की तलाश कर रही थी, जिसे गिरफ्तार बाकी था।

आरोपी के साथ लंच और मुखबिरी का आरोप

पुलिस जिस जिम संचालक माज की तलाश में जुटी हुई थी आरक्षक ज्ञानेंद्र द्विवेदी उसके साथ बैठकर खाना खा रहा था। इतना ही नहीं, आरक्षक पर आरोप है कि वह पुलिस विभाग की गोपनीय सूचना को भी आरोपी तक पहुंचा रहा था और साथी माज को बचा रहा था। इस मामले ले सामने आते ही विभाग में हड़कंप मच गया। डीसीपी ने मामले की जाँच करते हुए तत्काल प्रभाव से आरक्षक ज्ञानेंद्र द्विवेदी को ससपेंड कर दिया।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.