Bhopal Meat Shop Close News: कल बंद रहेंगी सभी मांस-मटन की दुकानें, निगम ने जारी किए सख्त आदेश, नियम तोड़ने पर 10 हजार रुपए का जुर्माना

Bhopal Meat Shop Close News: कल बंद रहेंगी सभी मांस-मटन की दुकानें, निगम ने जारी किए सख्त आदेश, नियम तोड़ने पर 10 हजार रुपए का जुर्माना

Bhopal Meat Shop Close News: कल बंद रहेंगी सभी मांस-मटन की दुकानें, निगम ने जारी किए सख्त आदेश, नियम तोड़ने पर 10 हजार रुपए का जुर्माना

Bhopal Meat Shop Close News/Image source: IBC24

Modified Date: September 8, 2025 / 05:09 pm IST
Published Date: September 8, 2025 5:09 pm IST
HIGHLIGHTS
  • नगर निगम का सख्त आदेश,
  • राजधानी में चिकन-मटन की दुकानों पर बैन,
  • उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई,

भोपाल/साक्षी त्रिपाठी :  Bhopal Meat Shop Close News: राजधानी में पर्युषण पर्व और आगामी प्रमुख धार्मिक त्योहारों को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। निगम प्रशासन ने आदेश दिया है कि कल शहर की सभी चिकन और मटन की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।

Read More : कॉन्स्टेबल की बर्थडे पार्टी में बुलाई लड़कियां, रातभर होटल में चला प्रोग्राम, किसी ने लीक कर दिया वीडियो 

Bhopal Meat Shop Close News: आदेश का उल्लंघन करने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और दुकान सील करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। नगर निगम ने साफ किया है कि पर्युषण पर्व के दौरान शत-प्रतिशत मीट की दुकानों को बंद रखना अनिवार्य होगा। इस फैसले का उद्देश्य धार्मिक माहौल को शांतिपूर्ण बनाए रखना और सभी समुदायों की भावनाओं का सम्मान करना है।

Read More : जुए की महफिल पर पुलिस ने मारी रेड, 20 आरोपी रंगे हाथों पकड़े गए, हजारों की नकदी के साथ 4 कारें और 19 मोबाइल जब्त

Bhopal Meat Shop Close News: निगम ने आगे जानकारी दी कि 2 अक्टूबर (गांधी जयंती), 7 अक्टूबर (महर्षि जयंती) और नवरात्रि के दौरान भी यही प्रतिबंध लागू रहेगा। इन अवसरों पर भी मीट की दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अगर किसी भी दुकानदार ने इन निर्देशों का उल्लंघन किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।