Bhopal Spa Rape Case: पार्लर की आड़ में चलता था गंदा खेल, सर्विस के नाम पर नाबालिगों के साथ होता था खौफनाक कांड, आफरीन-अमरीन की करतूतें सुन दहल जाएंगे आप
Bhopal Spa Rape Case: भोपाल में नाबालिग किशोरियों से जुड़े एक गंभीर आपराधिक मामले के सामने आने के बाद पुलिस जांच तेज हो गई है।
bhopal rape case/ image source: freepik
- भोपाल में नाबालिगों से शोषण मामला
- स्पा पार्लर से चलता था नेटवर्क
- नौकरी के बहाने फंसाई जाती थीं लड़कियां
Bhopal Spa Rape Case: भोपाल: भोपाल में नाबालिग किशोरियों से जुड़े एक गंभीर आपराधिक मामले के सामने आने के बाद पुलिस जांच तेज हो गई है। सामने आई जानकारी के अनुसार, तीन नाबालिग लड़कियों के साथ कथित रूप से झांसा, शोषण, ब्लैकमेलिंग और दबाव बनाकर धर्म परिवर्तन कराने जैसी गतिविधियों की शिकायत दर्ज की गई है। इस पूरे मामले में पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है और अब तक सामने आए तथ्यों के आधार पर इसे एक संगठित आपराधिक नेटवर्क से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि कई बिंदुओं की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
Bhopal minor girls case: पुलिस ने दो सगी बहनों को गिरफ्तार किया
जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि स्पा और ब्यूटी पार्लर जैसे स्थानों का इस्तेमाल इस नेटवर्क के जरिए किया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में अमरीन और आफरीन नाम की दो सगी बहनों को गिरफ्तार किया है, जो ब्यूटी पार्लर और स्पा सेंटर चलाती थीं। पूछताछ में सामने आया कि ये दोनों बहनें नौकरी का झांसा देकर लड़कियों को अपने पास रखती थीं और फिर उन्हें अपने परिचितों और रिश्तेदारों के पास भेजती थीं, जहां उनके साथ शारीरिक शोषण किया जाता था। छत्तीसगढ़ की एक हिंदू युवती और उसकी सहेली को भी इसी तरह फंसाकर देह व्यापार में धकेलने का आरोप सामने आया है।
forced conversion case India: पीड़िताओं ने क्या बताया ?
पीड़िताओं के बयानों के अनुसार, कई मामलों में पहले दोस्ती कर भरोसा जीता जाता था, फिर घूमने के बहाने दुष्कर्म किया जाता और उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जाता था। अशोकनगर की एक पीड़िता से करीब एक लाख रुपये वसूले जाने और बाद में उस पर मतांतरण का दबाव बनाने की बात सामने आई है। पुलिस को शक है कि यह नेटवर्क भोपाल तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके तार अन्य शहरों, खासकर अहमदाबाद तक जुड़े हो सकते हैं, जिसकी जांच जारी है।
spa beauty parlour crime: मामले में कुछ आरोपी फरार
फिलहाल इस मामले में कुछ आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। अधिकारियों का मानना है कि कई पीड़िताएं सामाजिक डर या दबाव के चलते सामने नहीं आ रही हैं, जिससे मामले की पूरी सच्चाई अभी सामने नहीं आ पाई है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू के आसार, कई जिलों में पारा 45 डिग्री के करीब
- टीसीएस मामले में आरोपी ने अपनी शादी की बात छिपाई, धर्मांतरण का दबाव डाला: शिकायतकर्ता
- कांग्रेस पार्टी का इतिहास महिलाओं के अधिकारों के प्रति सदैव उपेक्षापूर्ण रहा: मदन राठौड़
- डाक मतदान के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने के आरोप में कांस्टेबल निलंबित
- भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकाने वाले तृणमूल कार्यकर्ताओं को चार मई के बाद सबक सिखाया जाएगा : आदित्यनाथ
- जम्मू-कश्मीर में जमात-ए-इस्लामी से जुड़े 58 स्कूलों का प्रबंधन सरकार ने अपने हाथ में लिया

Facebook


