BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Bhopal News: गरमाया मोतीनगर बस्ती को हटाने का मामला.. PM मोदी को पीले चावल देगी कांग्रेस, करेगी मोहन सरकार की शिकायत

Bhopal News: गरमाया मोतीनगर बस्ती को हटाने का मामला.. PM मोदी को पीले चावल देगी कांग्रेस, करेगी मोहन सरकार की शिकायत |

MP Bhopal Latest News | Source : IBC24 File Photo

MP Bhopal Latest News | Source : IBC24 File Photo

Shyam Dwivedi
Published: 16 Feb 2025 | 7:24 pmModified: 16 Feb 2025 | 7:24 pm
HIGHLIGHTS
  1. कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पीले चावल देने की बात कही है।
  2. पीसी शर्मा ने कहा कि ये सरकार रोजगार देने का ढोंग करती है।
  3. पीएम 24 फरवरी को ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

भोपाल। MP Bhopal Latest News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का बहुचर्चित मोतीनगर बस्ती के अतिक्रमण को अब प्रशासन द्वारा शहर में होने जा रही ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट (GIS) के बाद हटाया जाएगा। प्रशासन की ओर से मोतीनगर बस्ती के रहवासियों को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया गया था। हालांकि जानकारी ये भी सामने आई है कि मोतीनगर बस्ती के रहवासियों ने प्रशासन की ओर से भेजे गए नोटिस को अस्वीकार कर दिया है। जिसके बाद प्रशासन ने बस्ती वालों को कुछ समय के लिए राहत दे दी है। वहीं अब इस मामले में कांग्रेस की एंट्री हो चुकी है।

read more : Conversion Latest News: ब्रेन वॉश कर सैकड़ों बच्चों का किया जा रहा था धर्म परिवर्तन..! हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस 

राजधानी भोपाल में भले ही प्रशासन ने मोतीनगर बस्ती के रहवासियों को कुछ समय के लिए राहत दे दी है। लेकिन, ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट से पहले ये मुद्दा राजनीतिक रंग लेता हुआ नजर आ रहा है। अब इस मामले को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पीले चावल देने की बात कही है। कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का कहना है कि, हमने तय किया है कि, इस मुद्दे को लेकर हम एक प्रतिनिधिमंडल के साथ पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे और उन्होंने पीले चावल देकर मोतीनगर बस्ती आने का न्यौता देंगे।

पीसी शर्मा ने कहा कि ये सरकार रोजगार देने का ढोंग करती है। ये सरकार गरीबों को बेघर कर रही है। पीएम से मुलाकात का समय मांगने के लिए भोपाल कलेक्टर से मुलाकात करेंगे और अपनी मांग रखेंगे। दरअसल, 23 फरवरी को पीएम मोदी एमपी की राजधानी भोपाल पहुंच रहे हैं। पीएम 24 फरवरी को ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे और समिट को संबोधित भी करेंगे। इतना ही नहीं इसका समापन अमित शाह करेंगे। इस समिट में मोदी और शाह के अलावा देश दुनिया के उद्योगपति भी शामिल होंगे। प्रदेश सरकार का कहना है कि इस समिट के बाद राज्य में निवेश बढ़ेगा और लोगों के लिए रोजगार के द्वार खुलेंगे।

बीजेपी ने किया पलटवार

भोपाल की मोतीनगर बस्ती और दुकानें हटाने की कार्यवाही के खिलाफ कांग्रेस की तैयारी को लेकर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी प्रवक्ता अजय सिंह यादव का कहना है कि, प्रदेश में मोहन यादव की सरकार है। किसी को भी बेघर नहीं किया जा रहा है। सबके रहने और भोजन की व्यवस्था सरकार ने प्रशासन के माध्यम से कर रखी है। कांग्रेस मोती नगर बस्ती को हटाने के मुद्दे की आड़ में अपनी राजनीति चमकाना चाहती है। इसलिए कांग्रेस के नेता इस तरह की बयानबाजी कर रहे है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: भोपाल के मोतीनगर बस्ती में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की योजना बनाई है, जो ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट (GIS) के बाद लागू की जाएगी। प्रशासन ने बस्ती के रहवासियों को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन उन्होंने नोटिस को अस्वीकार कर दिया है, जिसके बाद उन्हें कुछ समय के लिए राहत दी गई है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Shyam Dwivedi
Shyam Dwivedi

Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years

और भी पढ़ें...

Web Title: Congress will give yellow rice to PM Modi, will complain to Mohan Sarkar regarding this matter

शहर की खबरें
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

01 Oct 2026 | 9:59 am