सवाल आपका है

Girl Obscene Video Blackmail In Bhopal: निशा बनकर लड़कियों को फंसाता था इरशाद खान, भेजता था अश्लील वीडियो, फिर स्क्रीन रिकॉर्ड कर करता था ये डिमांड, सच्चाई जान पुलिस भी रह गई दंग

Girl Obscene Video Blackmail In Bhopal | Image Source | IBC24

Girl Obscene Video Blackmail In Bhopal | Image Source | IBC24

भोपाल: Girl Obscene Video Blackmail In Bhopal:  भोपाल के गुनगा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है जो लड़कियों के नाम से फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर युवतियों को ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपी की पहचान इरशाद खान के रूप में हुई है।

Read More : Jashpur Bike Stunt Video: छत्तीसगढ़ में मौत से खेलते बाइकर्स! हाईवे पर खतरनाक स्टंट करते वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने उतारी सारी हवा

Bhopal Facebook Blackmail Case:  पुलिस के अनुसार आरोपी ने निशा जैन नाम से एक फर्जी फेसबुक आईडी बनाई थी और इसका इस्तेमाल कर युवतियों को दोस्ती के जाल में फंसाता था। दोस्ती होने के बाद वह उन्हें इंटरनेट से डाउनलोड की गई अश्लील वीडियो भेजता और वीडियो कॉल करने के लिए उकसाता था। जैसे ही युवती कॉल करती वह स्क्रीन रिकॉर्डिंग शुरू कर देता था।

Read More : Bhopal Railway Station: राजधानी के रेलवे स्टेशन पर सांसें रोक देने वाला हादसा… चलती ट्रेन से गिरा युवक, प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंसा, CCTV फुटेज आया सामने

Girl Obscene Video Blackmail In Bhopal: रिकॉर्ड किए गए वीडियो को वह ब्लैकमेलिंग के लिए इस्तेमाल करता और पैसों की मांग करता था। आरोपी की इस हरकत से परेशान होकर एक युवती ने गुनगा थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इरशाद खान को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं वह अन्य युवतियों को भी इसी तरह ब्लैकमेल तो नहीं कर चुका है।

Exit mobile version