MP Farmer ID News: एमपी के किसानों के लिए जरुरी खबर, अब हर किसान भाइयों को करना होगा ये काम, सीएम मोहन ने की खास अपील
MP Farmer ID News: एमपी के किसानों के लिए जरुरी खबर, अब हर किसान भाइयों को करना होगा ये काम, सीएम मोहन ने की खास अपील
MP Farmer ID News: एमपी के किसानों के लिए जरुरी खबर, अब हर किसान भाइयों को करना होगा ये काम, सीएम मोहन ने की खास अपील /image: AI Generated
- मध्यप्रदेश में किसानों की डिजिटल पहचान के लिए Farmer ID बनाने का अभियान चलाया जा रहा है
- Farmer ID में भूमि अभिलेख, पशुधन, बोई गई फसल और किसानों को मिलने वाले लाभों सहित विभिन्न जानकारियां जोड़ी जाएंगी
- डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रिमोट सेंसिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का लाभ किसानों तक पहुंचाने की योजना है
भोपाल। MP Farmer ID News: मध्यप्रदेश के किसानों के लिए जरुरी खबर है, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा है कि 20 अगस्त से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जारी देश की डिजिटल क्रांति ने हाल के वर्षों में डिजिटल पहचान, सुरक्षित भुगतान और लेनदेन के माध्यम से शासन और सेवा वितरण में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। प्रदेश के किसानों की फार्मर आईडी (Digital Agriculture Mission) बनवाने का अभियान आरंभ किया है। शासकीय दल स्वयं किसानों के पास जाकर उनकी फार्मर आईडी (Madhya Pradesh Farmer ID) बनवा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी किसानों से अपनी फार्मर आईडी बनवाने की अपील की है।
MP Farmer ID Benefits मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शासन के प्रयासों ने वित्त, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा सहित जीवन के लगभग सभी क्षेत्रों में एक संपन्न डिजिटल वातावरण का निर्माण किया है। कृषि क्षेत्र में ऐसे ही बदलाव के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर डिजिटल कृषि मिशन को एक व्यापक योजना के रूप में क्रियान्वित किया गया है। इनमें डिजिटल सार्वजनिक अधोसंरचना का निर्माण, डिजिटल फसल अनुमान सर्वेक्षण लागू करना और केंद्र व राज्य सरकारों तथा कृषि से जुड़ी शैक्षणिक और अनुसंधान संस्थानों द्वारा व्यापक स्तर पर डिजिटल पहल को अपनाना शामिल है।
क्या है फार्मर्स आईडी? (Farmer ID Registration MP)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल पर किसान-केंद्रित डिजिटल पब्लिक इन्फ्रॉस्ट्रक्चर का ग्राम और किसान स्तर तक लगतार विस्तार किया जा रहा है। इसके अंर्तगत कृषि से संबंधित जानकारियां और सेवाएं समय पर व्यक्तिगत तरीके से और पूर्ण विश्वसनीयता के साथ उपलब्ध कराने के लिए आधार कार्ड के समान ‘किसान आईडी‘ (Madhya Pradesh Farmer ID) की शुरुआत की गई है। यह आईडी किसानों के लिए एक विश्वसनीय डिजिटल पहचान के रूप में काम करती है। फार्मर आईडी, भूमि अभिलेखों, पशुधन स्वामित्व, बोई गई फसल और प्राप्त लाभ सहित विभिन्न किसान-संबंधित डेटा से जुड़ी होंगी।
MP Farmer ID News उल्लेखनीय है कि किसान आईडी के निर्माण और डिजिटल फसल सर्वेक्षण का परीक्षण करने के लिए छह राज्यों क्रमश: उत्तरप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब और तमिलनाडु में पायलट परियोजनाएं संचालित की गई थीं।
ये भी पढ़ें
- CNG Price Hike Today: आम आदमी को फिर लगा जोर का झटका, आज से महंगा हुआ सफर, CNG के दाम बढ़े, जानें ताजा रेट
- Shikshak Bharti Vacancy 2026: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, प्रदेश में 10 हजार शिक्षकों की होगी बंपर भर्ती, सीएम ने शिक्षा विभाग को दिए ये निर्देश
- BJP Leader Sachin Kashyap Murder: रक्षाबंधन पर BJP नेता की चाकू गोदकर हत्या, भाजपा OBC मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष के मर्डर से फैली सनसनी

Facebook


