Mess facility in OBC Hostel: OBC हॉस्टल में रहने वाले स्टूडेंट्स को मिलेगी ये सुविधाएं, प्रदेश सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Mess facility in OBC Hostel: OBC हॉस्टल में रहने वाले स्टूडेंट्स को मिलेगी ये सुविधाएं, प्रदेश सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Mess facility in OBC Hostel: OBC हॉस्टल में रहने वाले स्टूडेंट्स को मिलेगी ये सुविधाएं, प्रदेश सरकार ने लिया बड़ा फैसला
Modified Date: February 2, 2024 / 04:57 pm IST
Published Date: January 25, 2024 11:06 am IST

भोपाल: Mess facility in OBC Hostel: पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा है कि प्रदेश के पिछड़ा वर्ग के छात्रावासों में रहने वाले छात्र-छात्राओं को मेस की सुविधा दिये जाने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने छात्रावासों में मेस शुरू करने के संबंध में कार्यवाही करने के लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। गौर बुधवार को भोपाल जिले के पिछड़ा वर्ग के कन्या और बालक छात्रावास का निरीक्षण कर रही थीं।

Read More: Mary kom Retirement News: संन्यास की खबरों के बीच मैरी कॉम का आया बड़ा बयान, जानें संन्यास लेंगी या नहीं मुक्केबाज

Mess facility in OBC Hostel: राज्य मंत्री गौर के निरीक्षण के दौरान कन्या और बालक छात्रावासों में रह रहे छात्र-छात्राओं ने छात्रावास में मेस सुविधा शुरू करने का अनुरोध किया। छात्र-छात्राओं ने बताया कि मेस सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें स्वयं भोजन बनाना पड़ता है। इससे उनकी पढ़ाई में व्यवधान पड़ता है। कन्या छात्रावास में छात्राओं ने सर्दी के मौसम में गीजर और वाइफाई की व्यवस्था देने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री गौर ने दोनों छात्रावास में गीजर लगाने के लिये और छात्रावासों में वाइफाई की सुविधा देने के लिये भी अधिकारियों को निर्देश दिये।

Read More: Ayodhya Special Train Booking: अयोध्या जाने के लिए अब नो टेंशन, रामलला के दर्शन के लिए 30 जनवरी को रवाना होगी पहली ट्रेन, यहां से करें बुकिंग

छात्रावासों में पुस्तकालय की सुविधा मिलेगी

पिछड़ा वर्ग कल्याण के छात्रावासों में छात्र-छात्राओं को अध्ययन के लिये पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये लायब्रेरी भी शुरू की जायेगी। गौर ने निरीक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं से चर्चा की और उनसे छात्रावास की व्यवस्थाओं में सुधार के लिये सुझाव भी मांगे। उन्होंने कन्या छात्रावास के भवन में कॉपर इलेक्ट्रिक वायरिंग करवाने के लिये भी कहा। राज्यमंत्री गौर ने कहा कि प्रदेश के दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के अनुकूल वातावरण मिले, ऐसी व्यवस्थाएँ छात्रावास में की जाना जरूरी है।

Read More: Ayodhya Ram Mandir: प्रभु राम की भक्ति में लीन हुई रूसी महिला, धर्म नगरी अयोध्या पहुंच लगाए जय श्री राम के नारे

गौर ने कन्या छात्रावास के कॉमन हॉल और बालक छात्रावास की जिम की व्यवस्थाओं को भी देखा और अच्छी व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कन्या छात्रावास में छत से दीवारों पर पानी के सीपेज से हुई गंदगी पर नाराजगी जाहिर की। छात्रावास की मेंटेनेंस पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिये जाने पर संबंधित अधिकारियों को ध्यान देने के लिये कहा। उन्होंने बालक छात्रावास में जिम का मेंटेनेंस करने और जिम इन्ट्रक्टर को पदस्थ करने के लिये भी अधिकारियों को कहा। उल्लेखनीय है कि भोपाल के भदभदा स्थित पिछड़ा वर्ग बालक छात्रावास की क्षमता 100 सीटर है और विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में अध्ययनरत 98 छात्र रह रहे हैं। इसी प्रकार पिछड़ा वर्ग कन्या छात्रावास की क्षमता 50 सीटर है और इसमें विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में अध्ययनरत छात्राएँ रह रही हैं।

Read More: CG Ration Card Renewal: काटा जाएगा राशन कार्ड से नाम? नवीनीकरण पर सामने आया बड़ा अपडेट, आप भी पढ़े ये खबर

राज्य मंत्री गौर ने पिछड़ा वर्ग राज्य स्तरीय रोजगार एवं प्रशिक्षण केन्द्र का भी निरीक्षण किया। प्रशिक्षण केन्द्र में जापानी भाषा सीख रहे छात्र-छात्राओं से चर्चा की। जापानी भाषा सीखने के बाद जापान में रोजगार पाने वाले छात्रों से भी उन्होंने चर्चा की। राज्य मंत्री गौर ने प्रशिक्षण परिसर में पौधारोपण किया।

 

 

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"