BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

MP Teacher Selection Exam Update: MP में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, 20 से 29 अप्रैल तक होगी चयन परीक्षा, जानिए पूरी गाइडलाइन

MP में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर…MP Teacher Selection Exam Update: Big news for the youth dreaming of becoming

MP Teacher Selection Exam Update | Image Source | IBC24

MP Teacher Selection Exam Update | Image Source | IBC24

tikesh Kumar
Published: 15 Apr 2025 | 8:05 amModified: 15 Apr 2025 | 8:05 am
HIGHLIGHTS
  1. एमपी के युवाओं से जुड़ी खबर,
  2. प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 20 से 29 अप्रैल तक,
  3. प्रदेश के 13 शहरों में परीक्षा के बनाए जाएंगे सेंटर,

भोपाल: MP Teacher Selection Exam Update: प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा का आयोजन आगामी 20 अप्रैल से 29 अप्रैल 2025 तक किया जाएगा। इस परीक्षा में प्रदेशभर के लगभग 1.60 लाख अभ्यर्थी भाग लेंगे।

Read More: #SarkaOnIBC24: 'वक्फ कानून'..बंगाल में पलायन! आखिर बीजेपी क्यों कर रही राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग? देखें पूरा वीडियो 

परीक्षा का समय और शिफ्ट

MP Teacher Selection Exam Update: यह परीक्षा प्रदेश के 13 प्रमुख शहरों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के लिए सख्त इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह 9:00 से 11:00 बजे तक द्वितीय पाली दोपहर 3:00 से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर सख्त निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। सबसे पहले माध्यमिक स्कूल शिक्षक के लिए हिंदी विषय की परीक्षा होगी। इसके बाद क्रमशः सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, गणित, संस्कृत और अंग्रेजी विषयों की परीक्षाएं ली जाएंगी।

Read More: Rajsthan News: आपा खो गईं कांग्रेस की महिला विधायक! सरेआम पकड़ लिया भाजपा नेता का कॉलर, इस बात को लेकर हुई जमकर बहस 

प्रवेश पत्र और जरूरी निर्देश

MP Teacher Selection Exam Update:प्रवेश पत्र (Admit Card) परीक्षा शुरू होने के तीन दिन पहले से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र और मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र के बिना परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। मान्य पहचान पत्रों में से आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट कोई एक लाना अनिवार्य होगा।

Read More: CG News : ईद के दिन छत्तीसगढ़ के इस यूनिवर्सिटी के छात्रों को जबरदस्ती पढ़ाया गया नमाज! NSS कोऑर्डिनेटर और प्रोग्राम ऑफिसर पर लगे गंभीर आरोप 

महत्वपूर्ण निर्देश जिनका पालन ज़रूरी है

MP Teacher Selection Exam Update: प्रवेश और परीक्षा के दौरान बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य रहेगा। देरी से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, डिजिटल घड़ी नकल सामग्री या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस इन वस्तुओं पर प्रतिबंध रहेगा। केवल काले बॉल प्वाइंट पेन और मंडल की वेबसाइट से डाउनलोड किया गया प्रवेश पत्र साथ लाना अनिवार्य है। परीक्षा समाप्त होने तक किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: यह परीक्षा 20 अप्रैल से 29 अप्रैल 2025 तक आयोजित की जाएगी।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: MP Teacher Selection Exam Update: Big news for the youth dreaming

शहर की खबरें
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm