MP Weather Update News : नौतपा के तीसरे दिन छूटे पसीने, देश के 40 सबसे गर्म शहरों में MP के 12 शहर शामिल, जानें अगले 72 घंटे में कब बदलेगा मौसम

मध्य प्रदेश में नौतपा के तीसरे दिन भी भीषण गर्मी का कहर जारी है। प्रदेश के 12 शहर देश के 40 सबसे गर्म शहरों में शामिल रहे, जबकि खजुराहो और नौगांव में पारा 46.6 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले 48 से 72 घंटों में प्री-मानसून गतिविधियों की संभावना जताई है।

MP Weather Update News : नौतपा के तीसरे दिन छूटे पसीने, देश के 40 सबसे गर्म शहरों में MP  के 12 शहर शामिल, जानें अगले 72 घंटे में कब बदलेगा मौसम

MP Weather Update News / Image Source : AI GENERATED

Modified Date: May 28, 2026 / 08:32 am IST
Published Date: May 28, 2026 8:32 am IST
HIGHLIGHTS
  • मध्य प्रदेश के 12 शहर देश के 40 सबसे गर्म शहरों में शामिल।
  • खजुराहो और नौगांव में तापमान 46.6°C दर्ज।
  • अगले 48-72 घंटों में प्री-मानसून गतिविधियों के आसार।

भोपाल: MP Weather Update News :  मध्य प्रदेश में नौतपा के तीसरे दिन भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। लगातार बढ़ती गर्मी के बीच देश के 40 सबसे गर्म शहरों की सूची में मध्य प्रदेश के 12 शहर शामिल रहे हैं। प्रदेश में खजुराहो और नौगांव में पारा 46.6 डिग्री दर्ज किया गया है, जिसने चूरू और जैसलमेर को भी पीछे छोड़ दिया है। वहीं, राजधानी भोपाल में तापमान 43.6° दर्ज किया गया है।

48 से 72 घंटे में बदल सकता है मौसम

मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में अगले 48 से 72 घंटे के दौरान मौसम बदल सकता है और प्री-मानसून की गतिविधियां शुरू होने की उम्मीद है। फिलहाल, आधे प्रदेश में लू का अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को भोपाल संभाग, बुंदेलखंड, विंध्य और महाकौशल में लू का अलर्ट रहेगा, जबकि छतरपुर, निवाड़ी और टीकमगढ़ के इलाकों में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

ग्वालियर-चंबल में शुरू हो सकती है प्री-मानसून गतिविधियां

मौसम विभाग का अनुमान है कि ग्वालियर-चंबल सहित कुछ क्षेत्रों में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। अगले 48 से 72 घंटे में प्री-मानसून की दस्तक के साथ ही कहीं-कहीं बादल छाने, तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and storyteller committed to ethical, ground-level, and impact-oriented reporting. A Gold Medalist in Journalism And Mass Communication, I believe in telling stories with accuracy, sensitivity, and purpose. Currently working with IBC24, I specialize in content writing, news production, and modern storytelling bridging facts with human experiences to inform, engage, and inspire audiences..