Aaj Ka Panchang 28 May 2026 :आज गुरुवार को पलटने वाली है आपकी तकदीर! बस भूलकर भी राहुकाल में न करें ये गुप्त दान, नोट कर लें आज का सबसे शुभ मुहूर्त

आज 28 मई 2026, गुरुवार को ज्येष्ठ अधिकमास की द्वादशी और त्रयोदशी तिथि का विशेष संयोग बन रहा है। आज गुरु प्रदोष व्रत, विष्णु पूजा और पद्मिनी एकादशी पारण का अत्यंत शुभ दिन है। शाम को भगवान शिव की पूजा के लिए 2 घंटे से अधिक का विशेष शुभ मुहूर्त मिलेगा।

Aaj Ka Panchang 28 May 2026 :आज गुरुवार को पलटने वाली है आपकी तकदीर! बस भूलकर भी राहुकाल में न करें ये गुप्त दान, नोट कर लें आज का सबसे शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 28 May 2026

Modified Date: May 28, 2026 / 07:10 am IST
Published Date: May 28, 2026 7:05 am IST
HIGHLIGHTS
  • आज अधिकमास का पहला गुरु प्रदोष व्रत रखा जाएगा।
  • प्रदोष पूजा का शुभ समय शाम 07:12 बजे से रात 09:15 बजे तक।
  • राहुकाल दोपहर 02:02 बजे से 03:45 बजे तक रहेगा।

Aaj ka Panchang : 28 मई 2026, गुरुवार को ज्येष्ठ अधिकमास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है, जो सुबह 07:56 बजे तक रहेगी और इसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। आज का दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज अधिकमास का पहला प्रदोष व्रत है, जिसे गुरुवार का दिन होने के कारण गुरु प्रदोष व्रत कहा जाता है. इसके साथ ही आज गुरुवार व्रत, भगवान विष्णु की विशेष पूजा और पद्मिनी एकादशी व्रत का पारण भी किया जाएगा. जो श्रद्धालु कल एकादशी का व्रत थे, वे आज सूर्योदय के बाद पारण करके अपने व्रत को पूरा कर सकते हैं.

पूजा के लिए आज का शुभ समय

पंचांग के अनुसार, आज प्रदोष व्रत की पूजा के लिए भक्तों को 2 घंटे से अधिक का बेहद शुभ समय मिल रहा है, जो शाम को 07:12 बजे से रात 09:15 बजे तक रहेगा। Aaj Ka Panchang 28 May 2026 इस समय में विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा और आरती करने से सभी कष्ट मिटते हैं। आज चित्रा नक्षत्र सुबह 08:08 बजे तक रहेगा, जिसके बाद स्वाति नक्षत्र शुरू हो जाएगा और वरीयान् योग अगले दिन 29 मई की सुबह 03:55 बजे तक रहेगा।

Padmini Ekadashi Parana Time चंद्रमा का गोचर तुला राशि में

आज चंद्रमा का गोचर तुला राशि में है और भगवान शिव सुबह 07:56 बजे तक कैलाश पर और उसके बाद नंदी पर विराजमान रहेंगे। इस दिन दान-पुण्य का भी विशेष महत्व है हल्दी, पीले कपड़े, केला और चने की दाल का दान करने से गुरु दोष मिटता है और करियर में उन्नति होती है।

Rahukaal 28 May 2026 आज के शुभ और अशुभ समय

आज के दिन किसी भी शुभ कार्य को करने के लिए दोपहर 11:51 बजे से 12:46 बजे तक का अभिजीत मुहूर्त और दोपहर 02:36 बजे से 03:32 बजे तक का विजय मुहूर्त बेहद श्रेष्ठ है। इसके विपरीत, अशुभ समयों की बात करें तो आज दोपहर 02:02 बजे से 03:45 बजे तक राहुकाल रहेगा, जिसमें शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं। इसके साथ ही आज दक्षिण दिशा का दिशाशूल रहेगा।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.