Rajgarh Crime News: कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता को उतारा मौत के घाट, इस छोटी सी बात पर दिया वारदात को अंजाम, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Rajgarh Crime News: राजगढ़ जिले में एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर उनकी हत्या कर दी।

Rajgarh Crime News: कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता को उतारा मौत के घाट, इस छोटी सी बात पर दिया वारदात को अंजाम, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Rajgarh Crime News/Image Credit: IBC24

Modified Date: September 13, 2026 / 08:35 pm IST
Published Date: September 13, 2026 8:33 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में बेटे ने की पिता की हत्या।
  • आरोपी बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर पिता को उतारा मौत के घाट।
  • पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।

Rajgarh Crime News: राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के पाड़ली गुसाईं गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ पैसों के अंधी चाहत में एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटे ने पुलिस को गुमराह करने के लिए भैंस चोरी और चोरों द्वारा हमले की झूठी कहानी गढ़ी। सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो बेटे की गतिविधियों पर शक हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर पूरे सच का खुलासा हो गया। आरोपी बेटा पिता की हत्या कर जमीन बेचकर पैसा हासिल करना चाहता था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

राजगढ़ जिले में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली घटना घटी है। पाड़ली गुसाईं गांव में पैसों की मांग को लेकर लगातार हो रहे विवाद के बीच एक बेटे ने अपने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमला करने के बाद शातिर बेटे ने खुद ही पुलिस को सूचना दी कि गांव में चोरों ने हमला कर भैंस चोरी कर ली है। ​(Rajgarh Crime News) घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को जब बेटे के बयानों में विरोधाभास दिखा, तो उससे सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी बेटे ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि बेटा अपने पिता की हत्या कर उनकी जमीन बेचकर पैसे हड़पना चाहता था। फिलहाल पुलिस ने घायल पिता को अस्पताल में भर्ती कराया है और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Rajgarh Crime News:  राजगढ़ पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी ने बताया कि, ​”पाड़ली गुसाईं गांव में एक युवक ने अपने पिता पर जानलेवा हमला किया था और पुलिस को गुमराह करने के लिए भैंस चोरी की झूठी सूचना दी थी। पुलिस की कड़ाई से पूछताछ में आरोपी बेटे ने कुल्हाड़ी से हमला करना स्वीकार कर लिया है। जमीन और पैसों के विवाद में हत्या के इरादे से यह हमला किया गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।”

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.