वॉचमैन के लिए हुई भर्ती, 4 प्रमोशन लेकर बन गया क्लर्क, CBI की रेड में अब तक करोड़ों की संपत्ति हुई उजागर
वॉचमैन के लिए हुई भर्ती, 4 प्रमोशन लेकर बन गया क्लर्क, CBI की रेड में अब तक करोड़ों की संपत्ति हुई उजागर
भोपाल। छोला इलाके में एफसीआई के क्लर्क किशोर मीणा के घर सीबीआई छापे की कार्रवाई में अब तक 3 करोड़ नगद, 380 ग्राम सोना और 670 ग्राम चांदी भी जब्त किया गया है। सीबीआई की जांच अब भी जारी है। इस मामले में 4 और लोगों की गिरफ्तारी हुई है। CBI एसपी MV सुर्ती ने इसकी पुष्टि की है।
पढ़ें- बीच सड़क कार रोककर डॉक्टर दंपति की गोली मारकर हत्या…
क्लर्क किशोर मीणा को उसकी 24 साल की नौकरी में 4 प्रमोशन मिले हैं। किशोर मीणा की वाचमैन (गार्ड) के लिए भर्ती हुई थी। इसके बाद वह असिस्टेंट ग्रेड-3 पर प्रमोट हुआ था। इसके बाद उसे असिस्टेंट ग्रेड-3 से 2 पर प्रमोशन मिला। रिश्वतखोर क्लर्क इस समय असिस्टेंट ग्रेड-1 क्लर्क के पद पर कार्यरत था। गार्ड किशोर मीणा 24 साल की नौकरी में ही करोड़पति बन गया है।
पढ़ें- डेढ़ साल के मासूम को पिलाई शराब, तबीयत बिगड़ने …
किशोर मीणा पर दिल्ली की सिक्योरिटी एजेंसी से रिश्वत लेने के आरोप में ये कार्रवाई की गई है। बता दें शुक्रवार को एफसीआई के तीन मैनेजर सहित किशोर मीणा की गिरफ्तारी की गई थी। शुक्रवार रात से किशोर मीणा के घर पर सीबीआई की छानबीन जारी है। बताया जा रहा है कि सीबीआई को लेनदेन से संबंधित कई रिकॉर्ड मिले हैं।
पढ़ें- खुशखबरी, 4 लाख सरकारी कर्मचारियों के सीपीएफ में…
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/WfNDkNdN14g” title=”YouTube video player” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

Facebook


