Smart Meter Me Bijli Bill Me Chhut Kaise Paye: स्मार्ट मीटर लगवाने वाले उपभोक्ताओं को बिजली बिल में छूट, अधिक बिल आने से परेशान उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी

Ads

Smart Meter Me Bijli Bill Me Chhut Kaise Paye: स्मार्ट मीटर लगवाने वाले उपभोक्ताओं को बिजली बिल में छूट, अधिक बिल आने से परेशान उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी

  •  
  • Publish Date - September 19, 2026 / 09:19 AM IST,
    Updated On - September 19, 2026 / 09:19 AM IST

Smart Meter Me Bijli Bill Me Chhut Kaise Paye: स्मार्ट मीटर लगवाने वाले उपभोक्ताओं को बिजली बिल में छूट, अधिक बिल आने से परेशान उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी / Image: Ai Generated

HIGHLIGHTS
  • स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को 20% तक की छूट
  • अगस्त 2026 में 9.77 लाख उपभोक्ताओं को फायदा
  • कुल ₹10.53 करोड़ की ToD छूट बिजली बिलों में दी गई

भोपाल: Smart Meter Me Bijli Bill Me Chhut Kaise Paye मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर एवं चंबल संभाग अंतर्गत आने वाले 16 जिलों के स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए अगस्त माह लाभदायक रहा। कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को टाइम ऑफ डे (ToD) टैरिफ व्यवस्था के तहत सोलर आवर्स (सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक) में बिजली की खपत पर 20 प्रतिशत तक की विशेष छूट का लाभ दिया जा रहा है।

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को छूट?

Smart Meter Me Bijli Bill Me Chhut Kaise Paye इसी के तहत अगस्त -2026 में कंपनी कार्यक्षेत्र के कुल 9 लाख 77 हजार 400 स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को उनके बिजली बिलों में कुल ₹10.53 करोड़ रुपये की ToD छूट का सीधा लाभ मिला। इनमें भोपाल रीजन के 7 लाख 94 हजार 972 उपभोक्ताओं को 7 करोड़ 80 लाख 50 हजार रुपये तथा ग्वालियर रीजन के 1 लाख 82 हजार 428 उपभोक्ताओं को 2 करोड़ 72 लाख 82 हजार रुपये की छूट प्रदान की गई।

उपभोक्ताओं को 20 प्रतिशत तक की छूट

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक ऋषि गर्ग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे आधुनिक तकनीक का लाभ उठाते हुए अपने परिसरों में स्मार्ट मीटर लगवाएं। स्मार्ट मीटर न केवल ऊर्जा प्रबंधन को बेहतर बनाते हैं, बल्कि उपभोक्ताओं को अपनी बिजली खपत पर नियंत्रण रखने और आर्थिक बचत करने का अवसर भी प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि टाइम ऑफ डे (ToD) टैरिफ के तहत स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को सोलर आवर्स (सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक) बिजली उपयोग करने पर ऊर्जा प्रभार की सामान्य दर में 10 किलोवाट तक स्वीकृत लोड/अनुबंध मांग वाले उपभोक्ताओं को 20 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। स्मार्ट मीटर से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए उपभोक्ता 1912 पर संपर्क कर सकते हैं अथवा कैलाश कुमार चौधरी, प्रबंधक (स्मार्ट मीटरिंग सेल) से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही Smartmeteringcellbhopal@gmail.com पर ई-मेल के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

उपभोक्ताओं को घरेलू स्मार्ट मीटर से मिलने वाले फायदे

  • ऊर्जा की खपत को ट्रैक करने और ऊर्जा की बचत करने में मदद करता है।
  • बिजली की खपत को सटीक रूप से मापता है, जिससे बिल में कोई गलती नहीं होती।
  • ऐप के जरिए मोबाइल पर रियल-टाइम डेटा देखकर ऊर्जा की खपत को नियंत्रित कर सकते हैं।
  • ऊर्जा की गुणवत्ता के बारे में जानकारी मिलती है, ताकि ऊर्जा की खपत को बेहतर बना सकते हैं।
  • ऊर्जा की खपत को ऑनलाइन ट्रैक करने और नियंत्रित करने की सुविधा मिलती है।
  • ऊर्जा की खपत को कम करने से पर्यावरण पर पड़ने वाला प्रभाव कम होता है।

ये भी पढ़ें

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बिजली बिल में कितनी छूट मिल रही है?

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को ToD टैरिफ के तहत सोलर आवर्स यानी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली खपत करने पर 20 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है।

अगस्त 2026 में स्मार्ट मीटर से कितने उपभोक्ताओं को लाभ मिला?

अगस्त 2026 में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के क्षेत्र के 9 लाख 77 हजार 400 स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को ToD छूट का लाभ मिला।

अगस्त 2026 में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को कुल कितनी छूट मिली?

अगस्त 2026 में उपभोक्ताओं को बिजली बिलों में कुल ₹10.53 करोड़ की ToD छूट दी गई।

स्मार्ट मीटर में 20 प्रतिशत छूट किन उपभोक्ताओं को मिलेगी?

दिए गए विवरण के अनुसार, 10 किलोवाट तक स्वीकृत लोड/अनुबंध मांग वाले उपभोक्ताओं को सोलर आवर्स में बिजली उपयोग करने पर ऊर्जा प्रभार की सामान्य दर में 20 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।

स्मार्ट मीटर की जानकारी या शिकायत के लिए कहां संपर्क करें?

उपभोक्ता स्मार्ट मीटर से संबंधित जानकारी के लिए 1912 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा स्मार्ट मीटरिंग सेल से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।