Jila Panchayat Sadasya par FIR: जिला पंचायत सदस्य पर एफआईआर, किसानों से जुड़े इस मामले में पुलिस ने लिया एक्शन

Jila Panchayat Sadasya par FIR: जिला पंचायत सदस्य पर एफआईआर, किसानों से जुड़े इस मामले में पुलिस ने लिया एक्शन

Jila Panchayat Sadasya par FIR: जिला पंचायत सदस्य पर एफआईआर, किसानों से जुड़े इस मामले में पुलिस ने लिया एक्शन

Jila Panchayat Sadasya par FIR: जिला पंचायत सदस्य पर एफआईआर, किसानों से जुड़े इस मामले में पुलिस ने लिया एक्शन /image: IBC24 File

Modified Date: September 5, 2026 / 12:19 pm IST
Published Date: September 5, 2026 12:12 pm IST
HIGHLIGHTS
  • गौशाला निर्माण की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई
  • जिला पंचायत सदस्य दुर्गेश तिवारी समेत अन्य लोगों पर मामला दर्ज
  • सड़क बाधित करने के आरोप में देवलोंद पुलिस ने FIR की कार्रवाई की

शहडोल। Jila Panchayat Sadasya Durgesh Tiwari par FIR: शहडोल जिले से जनप्रतिनिधि पर कार्रवाई की बड़ी खबर सामने आई है। आवारा मवेशियों से फसलों को हो रहे नुकसान और गौशाला निर्माण की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करना जिला पंचायत सदस्य को महंगा पड़ गया। पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य दुर्गेश तिवारी (Durgesh Tiwari FIR) सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

इस मामले में केस दर्ज (District Panchayat Member FIR)

मामला जनपद पंचायत ब्यौहारी का है। बीते दिनों क्षेत्र में निराश्रित मवेशियों के आतंक से किसान परेशान थे। फसलें बर्बाद हो रही थीं। इसी समस्या को लेकर गौशाला निर्माण (Gaushala Demand Protest) की मांग को लेकर जिला पंचायत सदस्य दुर्गेश तिवारी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया था। पुलिस के मुताबिक प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में आवारा मवेशियों को सड़क पर लाया गया था, जिससे आम रास्ता बाधित हो गया था।

Jila Panchayat Sadasya Durgesh Tiwari par FIR पुलिस का ये भी आरोप है कि इस दौरान कुछ मवेशी बेहोश भी हो गए थे। इसी मामले में ब्यौहारी तहसीलदार गैलेक्सी नागपुरे की शिकायत पर देवलोंद पुलिस ने कार्रवाई की है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.