Twisha’s Mother in Law Statement: क्या ड्रग एडिक्ट थी ट्विशा शर्मा?.. प्रेग्नेंसी के बावजूद क्यों नहीं चाहती थी माँ बनाना?.. जानें किसने किये हैरान कर देने वाले दावे
Twisha’S Mother in Law Statement: ट्विशा शर्मा मौत मामले में अब ससुराल पक्ष की ओर से भी खुलकर जवाब सामने आया है।

twisha news update
- वकील ने आरोपों को नकारा
- 8 लाख ट्रांसफर का दावा दहेज
- आरोपों पर सवाल उठे
Twisha'S Mother in Law Statement: भोपाल: ट्विशा शर्मा मौत मामले में अब ससुराल पक्ष की ओर से भी खुलकर जवाब सामने आया है। ट्विशा की सास गिरीबाला सिंह और पति समर्थ सिंह के वकील इनोश जॉर्ज कारलो ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में परिवार द्वारा लगाए गए दहेज प्रताड़ना और हत्या के सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। वकील ने दावा किया कि उनके मुवक्किलों को झूठे मामले में फंसाया जा रहा है और पुलिस व अदालत के सामने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और सबूत पहले ही पेश किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि मामले को एकतरफा तरीके से पेश किया जा रहा है, जबकि कई ऐसे तथ्य हैं जिनकी निष्पक्ष जांच होना अभी बाकी है।
Twisha Sharma Death Case : मौ_त से पहले ट्विशा ने मां को बताई थी आपबीती | पिता ने की CBI जांच की मांग#TwishaSharma | #MadhyaPradesh | #Bhopal | #TwishaSharmaCase | Madhya Pradesh | Bhopal | Twisha Sharma Case pic.twitter.com/RzYBkID2I2
— IBC24 News (@IBC24News) May 18, 2026
वकील ने किए दावे
वकील इनोश जॉर्ज कारलो ने दावा किया कि समर्थ सिंह की ओर से पिछले चार-पांच महीनों में ट्विशा शर्मा के बैंक खाते में करीब 8 लाख रुपये यूपीआई के जरिए ट्रांसफर किए गए थे। उन्होंने कहा कि जब आर्थिक सहयोग लगातार दिया जा रहा था तो दहेज मांगने के आरोप तर्कसंगत नहीं लगते। साथ ही उन्होंने बैंक खातों और ट्रांजेक्शन डिटेल्स की गहन जांच की मांग करते हुए कहा कि यह पता लगाया जाना चाहिए कि ट्विशा के खाते में आए पैसों का उपयोग कहां और कैसे किया गया। वकील ने यह भी कहा कि ट्विशा कई बार अपने मायके गई थीं और यदि उन पर किसी तरह का दबाव या प्रताड़ना होती तो वह वहां रुक सकती थीं।
अब ससुराल पक्ष का भी बयान आया सामने
ससुराल पक्ष ने गर्भपात और मानसिक प्रताड़ना के आरोपों को भी गलत बताया है। वकील के अनुसार, ट्विशा की मौत के बाद घर पर दो अमेजन पार्सल भी डिलीवर हुए थे, जिनकी जांच जरूरी है। उन्होंने सवाल उठाया कि इन पार्सलों को किसने ऑर्डर किया था और उनका मामले से कोई संबंध है या नहीं। वहीं, आरोपी सास और रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह ने अपनी जमानत अर्जी में दावा किया है कि ट्विशा मानसिक रूप से परेशान थीं और उनका मनोचिकित्सक डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी के पास इलाज चल रहा था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ट्विशा ड्रग्स की आदी थीं और उन्हें नियमित दवाएं दी जा रही थीं।
गिरीबाला सिंह ने कहा कि ट्विशा उनके परिवार का हिस्सा थीं और बेटे समर्थ सिंह तथा ट्विशा ने अपनी मर्जी से शादी की थी। उन्होंने दावा किया कि घटना के समय उन्होंने ट्विशा को बचाने की पूरी कोशिश की और CPR भी दिया। सास का यह भी कहना है कि ट्विशा गर्भवती थीं लेकिन वह बच्चा नहीं चाहती थीं। दूसरी ओर, ट्विशा के मायके पक्ष ने इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए निष्पक्ष जांच, SIT जांच और फॉरेंसिक जांच की मांग की है। फिलहाल यह मामला लगातार नए खुलासों और आरोप-प्रत्यारोप के कारण सुर्खियों में बना हुआ है, जबकि पुलिस सभी पक्षों के बयानों और सबूतों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
गोयल का उद्योग जगत से आयात घटाने, घरेलू विनिर्माण बढ़ाने का आह्वान
इबोला संकट: कांगो के स्वास्थ्य मंत्री ने इतूरी में तीन उपचार केंद्र खोलने की घोषणा की
लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर स्टील के बक्से से महिला का सिर-कटा शव बरामद
लखनऊ में लोहिया संस्थान में बनेगा 1010 बेड का अत्याधुनिक इमरजेंसी सेंटर, 855 करोड़ की मंजूरी
होटल क्षेत्र में जनवरी-मार्च तिमाही में निवेश 58 प्रतिशत बढ़कर 18.5 करोड़ डॉलर: जेएलएल
उप्र में पंचायत चुनाव के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन के प्रस्ताव को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: सभी आरोपों को झूठा बताया।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Twisha'S Mother in Law Statement
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm