Ujjain Bypass Rail Line : उज्जैन जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी! अब नहीं होगा ट्रेनों में घंटों इंतजार, रेल मंत्रालय ने दी इस मास्टर प्लान को मंजूरी, सीएम मोहन यादव ने जताया आभार
Ujjain Bypass Rail Line /Image Source : X
भोपाल : Ujjain Bypass Rail Line रेल मंत्रालय ने 8.60 किलोमीटर लंबी नईखेड़ी-चिंतामन गणेश रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाली उज्जैन बायपास लाइन को आधिकारिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देने के लिए केंद्र सरकार और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है।
सिंहस्थ-2028 के लिए मील का पत्थर
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म x बताया कि यह बायपास लाइन ‘सिंहस्थ-2028’ के दौरान देश-दुनिया से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के आवागमन को अत्यधिक सुगम बनाएगी। Indian Railways News इस वैकल्पिक मार्ग के उपलब्ध होने से उज्जैन रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का दबाव कम होगा।
ट्रेनों की देरी से मिलेगी निजात
इस नई रेल लाइन के शुरू होने का सबसे बड़ा तकनीकी लाभ यह होगा कि अब उज्जैन से ट्रेनों को वापस मोड़ने की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी। Ujjain Bypass Rail Line इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि ट्रेनों में होने वाले विलंब की समस्या भी दूर होगी। उज्जैन के समीप एक मजबूत वैकल्पिक रेल मार्ग मिलने से मालगाड़ियों और यात्री ट्रेनों का संचालन और बेहतर हो सकेगा।
रेल मंत्रालय ने 8.60 किमी की नईखेड़ी-चिंतामन गणेश रेलवे स्टेशन को जोड़ने के लिए उज्जैन बायपास लाइन को स्वीकृति प्रदान की है।
इस लाइन के प्रारंभ होने से उज्जैन के समीप वैकल्पिक रेल मार्ग उपलब्ध होगा। यह ‘सिंहस्थ-2028’ के दौरान श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाएगा। उज्जैन से…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) February 13, 2026
इन्हे भी पढ़ें:-
- Vande Bharat Trains Discontinued: बड़ी खबर.. रेलवे ने बंद किया 2 वंदेभारत एक्सप्रेस का ऑपरेशन!.. 15 फरवरी से नहीं आएगी इस रुट पर नजर, जानें वजह..
- Valentine Day Protest : सावधान! वैलेंटाइन डे पर ‘लट्ठ’ लेकर खुद सड़कों पर उतरेंगे संत, महामंडलेश्वर अनिलानंद ने बाबू-सोना के लिए कर दिया बड़ा ऐलान
- TCS Share Price: बाजार में सनसनी! टाटा का दिग्गज शेयर 43% से ज्यादा गिरा, AI अपडेट ने निवेशकों के लिए बढ़ाई दुविधा

Facebook


