Reported By: Swadesh Bhardawaj
,BJP Leader Saurabh Jadon Video: 50 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़े बीजेपी नेता, दो मांगों को लेकर किया हाई-वोल्टेज ड्रामा, आप भी देखें वीडियो /image: Social Media
श्योपुर। BJP Leader Saurabh Jadon Video: एमपी के श्योपुर जिले के विजयपुर कस्बे में उस समय हड़कंप मच गया जब भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी सौरभ जादौन अपनी दो मांगों को लेकर करीब 50 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गए। उनकी मांग है कि विजयपुर के बीच बाजार से मीट मार्केट को तत्काल हटाया जाए और नगर परिषद क्षेत्र में जल्द से जल्द शव वाहन की व्यवस्था की जाए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया और उन्हें सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू कर दिए। टंकी पर चढ़ने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।
भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी सौरभ जादौन का कहना है कि बीच बाजार में संचालित मीट मार्केट से आम लोगों और व्यापारियों को परेशानी हो रही है। साथ ही विजयपुर में शव वाहन नहीं होने से लोगों को अंतिम संस्कार के समय काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन दोनों मांगों को लेकर उन्होंने पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही विजयपुर थाना पुलिस नगर परिषद और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने सौरभ जादौन से बातचीत कर उन्हें नीचे उतरने के लिए समझाइश दी। वहीं टंकी के नीचे बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद है। फिलहाल प्रशासन उन्हें सुरक्षित नीचे उतारने और मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन देने का प्रयास कर रहा है।
BJP Leader Saurabh Jadon Video दरअसल विजयपुर में जगन्नाथ यात्रा के दौरान जब बीच बाजार में से यात्रा गुजरी तो वहां नॉनवेज की दुकानों को देखकर कुछ महिलाओं को चक्कर आ गए तो कई बेहोश हो गई। जिसके बाद अब उन दुकानों को हटाने की मांग को लेकर भाजपा के ही सोशल मीडिया प्रभारी 50 फीट की टंकी पर चढ़े हैं और दुकान हटाने ओर शव वाहन लाने की मांग कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें