7th Pay Commission DA Hike Latest News: 3 प्रतिशत बढ़ सकता है महंगाई भत्ता? इन मांगों को लेकर सरकारी कर्मचारियों ने खोला मोर्चा
7th Pay Commission DA Hike Latest News: 3 प्रतिशत बढ़ सकता है महंगाई भत्ता? इन मांगों को लेकर सरकारी कर्मचारियों ने खोला मोर्चा |

7th Pay Commission DA Hike Latest News | Source : File Photo
- आज राज्य कर्मचारी संघ प्रदर्शन होने जा रहा है।
- राज्य कर्मचारी संघ प्रदेश सरकार से 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग कर रहा है।
- कर्मचारी संघ ने समस्याओं का निराकरण न होने पर प्रदेश में वृहद आंदोलन की चेतावनी दी है।
भोपाल। 7th Pay Commission DA Hike Latest News: मध्यप्रदेश के राज्य कर्मचारी महंगाई भत्ते बढ़ने का इंतजार काफी समय से कर रहे हैं। इस बीच, आज राज्य कर्मचारी संघ प्रदर्शन होने जा रहा है। कर्मचारी संघ मंत्रालय में ज्ञापन सौपेंगे और स्वास्थ्य बीमा और वेतन विसंगति के मुद्दे उठाएंगे। आज राजधानी भोपाल में मंत्रालय के सामने राज्य कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रदर्शन होगा। मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम विषय वार अलग-अलग पत्र सौंपे जाएंगे। कर्मचारी संघ ने समस्याओं का निराकरण न होने पर प्रदेश में वृहद आंदोलन की चेतावनी दी है।
बता दें कि राज्य कर्मचारी संघ प्रदेश सरकार से 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता, साल 2016 से बंद पदोन्नति को फिर से शुरू, प्रदेश में पुरानी पेंशन को लागू, सातवें वेतनमान के अनुसार, गृह भाड़ा भत्ता, अन्य भत्ते पुनरीक्षित करने की मांग की है। बता दें कि मध्य प्रदेश शासन के निर्णय अनुसार समस्त कर्मचारियों को चौथा समयमान वेतनमान का लाभ दिया गया है, पर शिक्षा विभाग के शिक्षकों को चौथा समयमान वेतनमान के आदेश आज तक नहीं किए गए हैं।
क्या होता है मंहगाई भत्ता(Dearness Allowance (DA))?
महंगाई भत्ता (Dearness Allowance (DA)) सरकारी कर्मचारियों का वो हथियार है जिससे वो हर साल बढ़ने वाली महंगाई से बचे रहते हैं। दरअसल सरकारी कर्मचारियों को सरकार (केंद्र या राज्य) उनके जीवन स्तर को बनाये रखने के लिए उन्हें बेसिक सैलरी के अलावा अतिरिक्त भत्ता देती है ताकि उन्हें महंगाई की मार ना झेलनी पड़े।
कैसे कैलकुलेट किया जाता है डीए?
महंगाई भत्ता की गणना करने के लिए फॉर्मूला तय है और इसी के हिसाब से डीए को कैलकुलेट किया जाता है। यह फॉर्मूला है.. [(पिछले 12 महीने के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स का औसत - 115.76)/115.76]×100..पब्लिक सेक्टर में काम करने वाले लोगों के डीए की गणना इस प्रकार की जाती है। महंगाई भत्ता प्रतिशत= (बीते 3 महीनों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक का औसत (बेस ईयर 2001=100)-126.33))x100
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: राज्य कर्मचारी संघ आज मंत्रालय के सामने प्रदर्शन करेगा, जिसमें वह महंगाई भत्ता, स्वास्थ्य बीमा, वेतन विसंगति और अन्य समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपेगा। वे 3% महंगाई भत्ते की वृद्धि, पुरानी पेंशन योजना की वापसी, और सातवें वेतनमान के अनुसार भत्ते पुनरीक्षित करने की मांग करेंगे।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: Can dearness allowance increase by 3 percent? Government employees opened a front with these demands
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm