मुख्यमंत्री यादव ने इंदौर अग्निकांड की व्यवस्थित जांच करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री यादव ने इंदौर अग्निकांड की व्यवस्थित जांच करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री यादव ने इंदौर अग्निकांड की व्यवस्थित जांच करने के दिए निर्देश
Modified Date: March 19, 2026 / 12:09 am IST
Published Date: March 19, 2026 12:09 am IST

भोपाल, 18 मार्च (भाषा) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को कहा कि इंदौर में एक इमारत में आग लगने की घटना की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने अधिकारियों से इसकी व्यवस्थित जांच करने के निर्देश दिए हैं।

इंदौर में बुधवार तड़के घर के बाहर एक इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) को चार्ज किए जाने के दौरान हुए धमाके के बाद लगी आग में एक ही परिवार के दो बच्चों और तीन महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच के लिए भोपाल से अधिकारियों और विशेषज्ञों को इंदौर भेजा गया है।

यादव ने यहां संवाददाताओं से कहा कि डिजिटल लॉक और ईवी चार्जिंग इकाइयों से जुड़ी दुर्घटनाएं एक नयी चुनौती पेश करती हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार इस तरह की घटनाओं को रोकने और जागरूकता बढ़ाने के लिए काम करेगी। हम यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे कि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन उपकरणों का उपयोग करते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

भाषा ब्रजेन्द्र सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में