MP Ration News: त्योहार के बीच संकट में ग्रामीण! 6 महीने से सिर्फ पर्ची कट रही…नहीं मिल रहा राशन, अब ग्रामीणों ने सीएम से लगाई गुहार
MP Ration News: त्योहार के बीच संकट में ग्रामीण, 6 महीने से सिर्फ पर्ची कट रही...नहीं मिल रहा राशन, अब ग्रामीणों ने सीएम से लगाई गुहार
MP Ration News: त्योहार के बीच संकट में ग्रामीण, 6 महीने से सिर्फ पर्ची कट रही...नहीं मिल रहा राशन, अब ग्रामीणों ने सीएम से लगाई गुहार /image: AI Generated
- ग्राम पंचायत सगोरिया के ग्रामीणों ने पिछले 6 महीनों से राशन नहीं मिलने का आरोप लगाया है
- हर महीने राशन की पर्ची काटी जा रही है, लेकिन अनाज नहीं दिया जा रहा
- त्योहारों के बीच ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है
नरसिंहपुर। MP Ration News: MP के नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा तहसील की ग्राम पंचायत सगोरिया से सरकारी राशन व्यवस्था (Ration Card News) पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली तस्वीर सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले छह महीनों से राशन की पर्ची तो लगातार काटी जा रही है, लेकिन हितग्राहियों को अनाज नहीं दिया जा रहा। रक्षाबंधन और कजलियों के त्योहार पर राशन के लिए परेशान गरीब परिवारों ने अब मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है।
त्योहार के बीच संकट में ग्रामीण (Narsinghpur Ration News)
MP Ration News हाथों में राशन की पर्ची… लेकिन घर में अनाज नहीं। सगोरिया पंचायत के इन ग्रामीणों की परेशानी पिछले छह महीने से खत्म होने का नाम नहीं ले रही। ग्रामीणों का आरोप है कि उचित मूल्य की दुकान पर हर महीने पर्ची काट दी जाती है, लेकिन राशन मांगने पर उन्हें टालमटोल कर वापस लौटा दिया जाता है। किसी के घर में बुजुर्ग हैं, तो कोई दिव्यांग है…ऐसे परिवारों के लिए सरकारी राशन ही बड़ा सहारा है। लेकिन राशन नहीं मिलने से त्योहार के मौके पर भी इन परिवारों के सामने चूल्हा जलाने का संकट खड़ा हो गया है।
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार (Free Ration Scheme)
MP Government Ration राशन नहीं मिलने से परेशान ग्रामीणों ने अब सीधे मुख्यमंत्री (CM Mohan Yadav) से गुहार लगाई है। उनका सवाल है कि सरकार गरीबों तक मुफ्त राशन पहुंचाने की योजना चला रही है, तो फिर सगोरिया के हितग्राहियों को छह महीने से उनका हक क्यों नहीं मिल रहा? सवाल ये भी है कि हितग्राहियों की पर्चियां कटने के बावजूद राशन आखिर जा कहां रहा है? क्या जिम्मेदार अधिकारी पूरे मामले की जांच कर गरीबों को उनका हक दिलाएंगे? या फिर त्योहार भी इन परिवारों को राशन का इंतजार करते हुए ही गुजारना पड़ेगा? (MP Ration News)
ये भी पढ़ें
- Delhi Laxmi Yojana First Installment: रक्षाबंधन से पहले आज महिलाओं को मिलेगा बड़ा तोहफा, खाते में आएंगे 2500 रुपये, यहां से तुरंत करें आवेदन
- Telangana Bus Accident: खून से सन गया हाइवे, 43 यात्रियों से भरी स्लीपर बस के उड़े परखच्चे, 6 की मौके पर ही मौत, मची चीख-पुकार
- Chhattisgarh Assistant Grade 3 Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ के जिला कार्यालयों में सहायक ग्रेड-3 के बंपर पदों पर निकली सीधी भर्ती, जानें जिलेवार वैकेंसी और पूरी डिटेल

Facebook


