CM Dr. Mohan Yadav News: विधानसभा आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम से शामिल हुए सीएम डॉ.मोहन यादव, पूर्व अध्यक्ष स्व. यज्ञदत्त शर्मा को अर्पित की श्रद्धांजलि

Ads

CM Dr. Mohan Yadav News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा भवन में स्व. यज्ञदत्त शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

CM Dr. Mohan Yadav News/Image Credit: MP DPR

CM Dr. Mohan Yadav News: भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा में आज पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए और उन्होंने स्व. यज्ञदत्त शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, उनके परिजन और कई विधायक भी मौजूद रहे।

बेहद सफल रहा स्व. यज्ञदत्त शर्मा का कार्यकाल: सीएम डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, आज पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. यज्ञदत्त शर्मा की जयंती है और (CM Dr. Mohan Yadav News) उन्हें स्मरण करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि यज्ञदत्त शर्मा तीन बार विधानसभा अध्यक्ष रहे और उनका कार्यकाल बेहद सफल रहा। उनकी कार्यशैली से सभी लोग प्रभावित रहे। मुख्यमंत्री ने बताया कि, न्यायपालिका से पीएस लाने की परंपरा भी उनके समय में ही शुरू हुई थी।

उपलब्धियों से भरा रहा स्व. यज्ञदत्त शर्मा का जीवन: नरेंद्र सिंह तोमर

वहीं विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि, हम सभी आज पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. यज्ञदत्त शर्मा को स्मरण करने के लिए यहां एकत्रित हुए हैं। सभी विधायकों की ओर से उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि सुमन अर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि स्व. यज्ञदत्त शर्मा का जीवन अनेक उपलब्धियों से भरा रहा। वह पेशे से वकील थे और इंदौर-4 विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। इसके बाद वे विधानसभा अध्यक्ष बने और अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।

इन्हे भी पढ़ें:-