Major plane crash in Alaska | Photo Credit: AI
जूनो: Major plane crash in Alaska अमेरिका के पश्चिमी अलास्का में दूरदराज के एक रडार स्थल पर एक विशेष विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई। अमेरिकी सेना ने यह जानकारी दी। यह हादसा बृहस्पतिवार को अलास्का के एंकरेज से करीब 725 किलोमीटर पश्चिम में स्थित ‘केप न्यूएनहैम लॉन्ग रेंज रडार साइट एयरपोर्ट’ पर हुआ।
Major plane crash in Alaska अलास्का कमान, उत्तरी अमेरिकी वायु अंतरिक्ष रक्षा कमान के अलास्का क्षेत्र और 11वीं वायुसेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रॉबर्ट डेविस ने कहा, ‘‘यह हमारे सैन्य परिवार और उन समुदायों के लिए बहुत बड़ी क्षति है जिनकी हम सेवा करते हैं।’’ राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) के अलास्का क्षेत्र के प्रमुख क्लिंट जॉनसन ने बताया कि विमान में दो पायलट और छह यात्री सवार थे।