भिंड। CM Mohan Yadav Security Lapse: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भिंड दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा व्यवस्था में चूक का मामला सामने आया है। दंदरौआ हनुमान मंदिर से रवाना होने के दौरान टेकऑफ की तैयारी कर रहे मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के ऊपर एक ड्रोन उड़ता दिखाई देने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। एहतियात के तौर पर हेलीकॉप्टर को करीब 10 मिनट तक हेलीपैड पर ही रोके रखा गया।
CM Mohan Yadav Security Lapse: जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दंदरौआ हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। दर्शन के बाद जब उनका हेलीकॉप्टर उड़ान भरने की तैयारी में था, तभी उसके ऊपर ड्रोन नजर आने की सूचना मिली। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत तत्काल उड़ान रोक दी गई और ड्रोन की पहचान तथा उसकी लोकेशन का पता लगाने की कार्रवाई शुरू की गई। मामले में पुलिस ने यूट्यूबर राघवेंद्र खेमरिया को हिरासत में लिया है। उसके कब्जे से ड्रोन कैमरा और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस दोनों उपकरणों की जांच कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ड्रोन उड़ाने की अनुमति ली गई थी या नहीं और इसे किस उद्देश्य से संचालित किया जा रहा था। मेहगांव थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
इन्हें भी पढ़ें:-