Ashoknagar Assembly Elections 2023: ‘अब कांग्रेस के बोझ को ढोने की जरूरत नहीं’, अशोकनगर विधानसभा में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ
CM Yogi Adityanath Ashoknagar visit: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए प्रचार प्रसार का शोर आज शाम छह बजे तक बंद हो जाएगा।
CM Yogi Adityanath Ashoknagar visit
CM Yogi Adityanath Ashoknagar visit: अशोकनगर। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए प्रचार प्रसार का शोर आज शाम छह बजे तक बंद हो जाएगा। नक्सल प्रभावित बालाघाट, मंडला और डिंडोरी जिले के कुछ मतदान केंद्रों पर दोपहर तीन बजे तक ही प्रचार किया जा सकेगा। ऐसे में भाजपा-कांग्रेस दोनों राजनीतिक पार्टी के बड़े नेता अपनी पूरी ताकत लगाते दिख रहे हैं। इसी बीच बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं।
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अशोकनगर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी जजपाल सिंह जज्जी के समर्थन में उन्होंने मंडी में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। योगी ने अपने संबोधन में कहा कि हम सब एक नए भारत का दर्शन कर रहे हैं। बढ़ता हुआ भारत का कद, भारतीय के कद को बढ़ाता है। अब वो भारत नहीं कि कोई भी आकर घुसपैठ करे। यह नया भारत है, कोई छेड़ता है तो उसे छोड़ता नहीं है।
CM Yogi Adityanath Ashoknagar visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में आगे कहा कि कांग्रेस रहती तो क्या आतंकवाद का समाधान होता। धारा 370 हटती। राम मंदिर बनता? अब कांग्रेस के बोझ को ढोने की जरूरत नहीं है। इसे हटाने का चुनाव ही एक तरीका है। कोरोना में आपने देखा होगा, भारत अकेला ऐसा देश है, जहां देश को वैक्सीन और सभी प्रकार की दवाइयां उपलब्ध कराई। कांग्रेस के समय में वैक्सीन की ब्लैक मेलिंग होती थी। गैस सिलेंडर की समस्याएं थीं। कृषि विकास को कैसे बढ़ाना है, यह शिवराज सरकार ने मॉडल दिया है। अशोकनगर के सरवती गेहूं को दुनिया में पहचान दी गई है।
सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर क्लिक करके आप भी दें अपना मत
सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर क्लिक करके आप भी दें अपना मत
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Facebook


