सवाल आपका है

Collector Angry at Employees : अधिकारी नहीं कर पाए काम तो भड़के कलेक्टर, दीपावली से पहले रोक दी 54 लोगों की सैलरी, जानिए पूरा मामला

Salary Hike of Jivika Karmachari. Image Source- IBC24 Archive

उमरियाः Collector Angry at Employees मध्यप्रदेश के उमरिया जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां कलेक्टर ने लापरवाह कर्मचारियों पर बड़ा एक्शन लिया है। कलेक्टर ने सी.एम. हेल्पलाईन अंतर्गत प्राप्त शिकायतों में संतोषजनक निराकरण नही करने वाले 54 अधिकारियों का वेतन रोक दिया है। जिन विभागों के अधिकारियों पर वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है, उनमें राजस्व, स्वास्थ्य, कृषि, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, जनपद पंचायत, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा विभाग, जल संसाधन विभाग, श्रम विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, नगरीय निकाय, और खाद्य विभाग शामिल हैं।

Read More : Surajpur Murder News: प्रधान आरक्षक के घर पहुंची फॉरेंसिक टीम, बारिकियों से कर रही है मामले की जांच 

Collector Angry at Employees दरअसल,कलेक्टर धरणेंद्र कुमार जैन ने बीते दिनों समय सीमा की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की ग्रेडिंग सुधारने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही इन अधिकारियों को लोगों की शिकायतों का समाधान कर संतुष्टिपूर्ण निराकरण करके बंद कराने के लिए निर्देशित किया जाता रहा है। लेकिन अधिकारियों ने इस पर रूचि नहीं दिखाई। इस पर एक्शन लेते हुए कलेक्टर ने 54 अधिकारियों की तनख्वाह रोक दी है।

Read More : Vivo Y300 Plus 5G Price in India: कर्व्ड डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी और 32MP सेल्फी कैमरा के साथ वीवो का नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स 

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Exit mobile version