सवाल आपका है

Dhar News : बेडरूम की खिड़की खोलते पत्नी के उड़े होश, इस हाल में मिला कांस्टेबल पति, बुलानी पड़ गई पुलिस

धारः Dhar News मध्यप्रदेश के धार जिले में पदस्थ एक आरक्षक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। आरक्षक लक्ष्मी विहार कॉलोनी में किराए के मकान में अपनी पत्नी के साथ रहता था। उसकी पोस्टिंग राजगढ़ थाने में थी। देर रात वह ड्यूटी करके आया था। सुबह उसकी लाश उसके कमरे में फंद से लटकी मिली। आरक्षक का शव पीएम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले में जांच में जुटी हुई है।

Read More : Myanmar Earthquake Latest Update: 1000 से ज्यादा मौतें.. 2376 लोग जख्मी, भूकंप से म्यांमार में भारी तबाही, ये वीडियो देख आपके भी खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Dhar News मिली जानकारी के अनुसार आरक्षक अजय बामनिया मूलतः झाबुआ जिले के पारा के ग्राम दौलतपुरा का रहने वाला था। उनकी पोस्टिंग जनवरी 2023 से राजगढ़ थाने में थी। पुलिस के अनुसार आरक्षक अजय रात करीब 12 बजे ड्यूटी कर राजगढ़ के लक्ष्मी विहार कॉलोनी में स्थित अपने किराए के मकान पहुंचा। उसके बाद अपने बेडरूम में जाकर सो गए थे। आरक्षक की पत्नी ने जब सुबह दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नही आई, जिसके बाद बेडरूम की खिड़की खोलकर देखा तो आरक्षक का शव पंखे के सहारे रस्सी से लटका हुआ दिखा। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।

Read More : Sub Inspector Tukaram: शहीद तुकाराम ओंबले को मिला सम्मान, इस गांव में बनेगा स्मारक, मुंबई आतंकी हमले में हुए थे शहीद

घटना की जानकारी मिलते ही सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीपसिंह परिहार और राजगढ़ थाना प्रभारी दीपक सिह चौहान भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल हॉस्पिटल सरदारपुर भिजवाया, आरक्षक के पास से कोई सुसाइड नोट नही मिला है, फिलहाल राजगढ़ थाना पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही हैं।

Exit mobile version