Contract Employees Latest News: आखिरकार संविदा कर्मचारियों को मिल गई खुशियों की सौगात, सरकार ने दे दिया ये बड़ा तोहफा, जानकर आप भी हो जाएंगे खुश
Contract Employees Latest News: आखिरकार संविदा कर्मचारियों को मिल गई खुशियों की सौगात, सरकार ने दे दिया ये बड़ा तोहफा, जानकर आप भी हो जाएंगे खुश

Contract Employees Salary Hike
- संविदा कर्मचारियों की सैलरी में 2.94% की बढ़ोतरी की
- वेतन वृद्धि 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी
- कर्मचारी संघ ने मांग की – महंगाई भत्ता (DA) को मूल वेतन में जोड़ा जाए
भोपाल: Contract Employees Latest News सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले संविदा कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हमेशा चिंतित रहते हैं। भले ही वो सरकारी दफ्तरों में काम करते हैं, लेकिन सुविधा के नाम पर उन्हें ज्यादा कुछ नहीं मिलता। कई राज्य की सरकारें चुनाव के समय संविदा कर्मचारियों के लिए कई तरह के वादे करते हैं। लेकिन चुनाव खत्म होते ही ज़मीनी हकीकत कुछ और ही होती है। यही वजह है कि संविदा कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर कभी सड़कों पर तो कभी अदालत में नजर आते हैं। इसी बीच मध्यप्रदेश की सरकार ने संविदा कर्मचारियों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। इससे संविदा कर्मचारियों में खुशी की लहर है।
Contract Employees Latest News दरअसल, मध्यप्रदेश की मोहन सरकार संविदा कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने का बड़ा ऐलान किया है। संविदा अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन में 2.94 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। वेतन वृद्धि का लाभ 1 अप्रैल 2025 से मिलेगा। इस संबंध में वित्त विभाग ने भी आदेश जारी कर दिया है। इस फैसले से कर्मचारियों के वेतन में 1500 रुपए तक की वृद्धि होगी। पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में यह वृद्धि 3.78 प्रतिशत की गई थी। संविदा वर्ग को उम्मीद थी कि इस बार सरकार 4 प्रतिशत तक की वृद्धि कर लाभ देगी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया है। मध्य प्रदेश संविदा अधिकारी-कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश राठौर ने कहा कि आज जो वृद्धि की गई है, उससे कर्मचारियों को 300 रुपए से 1500 रुपए तक की वेतन वृद्धि मिलेगी, जो नाम मात्र है। पहले यह वृद्धि दो हजार से आठ हजार तक होती थी।
महंगाई भत्ते की थी आवश्यकता
संविदा कर्मचारियों का कहना है कि महंगाई भत्ता (DA) उनकी मूल वेतन में शामिल किया जाना चाहिए, जैसा कि पहले नियमित कर्मचारियों को मिलता था। इससे उनके वेतन में और बढ़ोतरी हो सकती थी और उनकी आर्थिक स्थिति भी सुधर सकती थी। कर्मचारी संघ का कहना है कि महंगाई भत्ता उनकी असली जरूरतों को पूरा करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मध्यप्रदेश सरकार की ओर से घोषित 2.94% की वेतन वृद्धि 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Contract Employees Latest News: Contract Employees Salary Hike in Madhya Pradesh
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am