Chhattisgarh News: खुशी की तिहरी सौगात! महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म, जच्चा-बच्चा सभी स्वस्थ
Chhattisgarh News: खुशी की तिहरी सौगात! महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म, जच्चा-बच्चा सभी स्वस्थ
Chhattisgarh News | Photo Credit: IBC24
- वाड्रफनगर में महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया
- माँ और दो बच्चे स्वस्थ, एक बच्चे को अतिरिक्त देखभाल के लिए रेफर किया गया
- अस्पताल प्रशासन ने प्रसव को सुरक्षित और सफल बताया
वाड्रफनगर: Chhattisgarh News वाड्रफनगर के रघुनाथ नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। इस अनोखे प्रसव की खबर फैलते ही पूरे इलाके में उत्सुकता का माहौल बन गया है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत चकदेही निवासी महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन रघुनाथ नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे।
Wadrafnagar News अस्पताल में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की देखरेख में सुरक्षित प्रसव कराया गया, जिसमें महिला ने तीन नवजात बच्चों को जन्म दिया। प्रसव पूरी तरह सामान्य प्रक्रिया के तहत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर कृपा शंकर भगत ने बताया कि मां और दो नवजात बच्चों की हालत फिलहाल सामान्य है।
हालांकि, एक बच्चे का वजन कम होने के कारण उसे बेहतर इलाज और निगरानी के लिए वाड्रफनगर सिविल हॉस्पिटल रेफर किया गया है। यह निर्णय पूरी एहतियात के तौर पर लिया गया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, प्रसव के बाद महिला को विशेष निगरानी में रखा गया है और स्वास्थ्यकर्मी लगातार मां और बच्चों की सेहत पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं, महिला के पति ने डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ का आभार जताते हुए कहा कि यह उनके परिवार के लिए बेहद खुशी और सौभाग्य का पल है।
इन्हें भी पढ़े:-
- Agniveer Scheme New Rule: अग्निवीर योजना में बड़ा बदलाव! अब आवेदन करते समय करना होगा ये खास काम, नहीं तो मौका हाथ से निकल सकता है!
- Surajkund Mela Accident Video: रिटायरमेंट से ठीक पहले पुलिस इन्स्पेक्टर की मौत.. सरकार देगी एक करोड़ रुपये की मुआवजा राशि..

Facebook


