DA Hike Latest Update: महंगाई भत्ते में होगी 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा? मोहन कैबिनेट की बैठक में लग सकती है मुहर
महंगाई भत्ते में होगी 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी? DA Hike Latest Update: Mohan Govt will Take Decision DA Hike by 7 Percent of Employees Today

भोपालः DA Hike Latest Update मध्यप्रदेश में आज सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की होगी। सुबह 11 से होने वाली इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है। बताया जा रहा है कि महिला सुरक्षा और संरक्षण से जुड़े बड़े मुद्दे पर बड़ा फैसला लिया जाएगा। नाबालिग दुष्कर्म पीड़िताओं के बच्चों की परवरिश के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। इस प्रस्ताव में प्रावधान किया गया है कि नाबालिग दुष्कर्म पीड़िताओं के बच्चो की परवरिश सरकार करेगी। ऐसे बच्चो को एक ही स्थान पर स्वास्थ्य सुविधा, शिक्षा, पुलिस सहायता और काउंसिलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा कई और प्रस्ताव कैबिनेट की बैठक में आने से आसार है।
सरकारी कर्मचारियों का बढ़ सकता है डीए
DA Hike Latest Update मध्यप्रदेश कैबिनेट की बैठक में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को लेकर भी फैसला लिया जा सकता है। कहा जा रहा है कि सरकार अपने कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकती है। चूंकि केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बाद मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। ऐसे में सरकार अपने कर्मचारियों को भी तोहफा दे सकती है। इसस पहले खबर आई थी कि मोहन सरकार राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता केंद्रीय कर्मचारियों के समान करने पर विचार कर रही है। अभी राज्य के कर्मचारियों के 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है और केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई 53 प्रतिशत हो गया है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि मोहन सरकार 7 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ा सकती है।
कई विभागों की बैठक लेंगे सीएम यादव
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज कई कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम सुबह 11 कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद ST/SC विभागों, दोपहर 1:30 बजे जनजाति कार्य विभाग और अनुसूचित जाति कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे। 3:30 बजे भारतीय ज्ञान परंपरा शीर्ष समिति एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति टैक्स फोर्स की बैठक में शामिल होंगे।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: DA Hike Latest Update: Mohan Govt will Take Decision DA Hike by 7 Percent of Employees Today
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am