दतिया। Datia MLA and Baba Viral Video: मध्य प्रदेश के दतिया जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बेरछा ग्राम में आयोजित भागवत कथा के दौरान उस समय अजीब स्थिति बन गई, जब आशीर्वाद लेने पहुंचे भाजपा विधायक प्रदीप अग्रवाल के साथ अप्रत्याशित घटना हो गई।
Datia MLA and Baba Viral Video: जानकारी के अनुसार, कथा स्थल पर पहुंचे विधायक प्रदीप अग्रवाल ने कथावाचक बाबा का सम्मान करते हुए उन्हें माला पहनाई और आशीर्वाद लेने के लिए आगे बढ़े। इसी दौरान बाबा ने आशीर्वाद देने के बजाय विधायक को मुक्के मार दिए। इतना ही नहीं, बाबा ने विधायक द्वारा पहनाई गई माला को भी उतारकर फेंक दिया।
घटना के बाद कुछ देर के लिए कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, वहां मौजूद लोगों ने स्थिति को संभाल लिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि संबंधित बाबा इसी तरह ‘आशीर्वाद’ देने के लिए जाने जाते हैं, जबकि कई लोग इस व्यवहार की आलोचना भी कर रहे हैं।