Datia By Election BJP Star Campaigners List : दतिया उपचुनाव में BJP का चुनावी ब्रह्मास्त्र! 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, इन बड़े नेताओं को मिली जिम्मेदारी

Ads

दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारियों को तेज करते हुए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और डॉ. नरोत्तम मिश्रा समेत कई वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है।

  •  
  • Publish Date - July 13, 2026 / 10:14 AM IST,
    Updated On - July 13, 2026 / 11:04 AM IST

Datia By Election BJP Star Campaigners List

HIGHLIGHTS
  • दतिया उपचुनाव में BJP ने झोंकी पूरी ताकत।
  • 40 स्टार प्रचारकों के सहारे चुनावी अभियान को मिलेगी धार।
  • दिग्गज नेताओं की सभाओं और रोड शो की तैयारी तेज।

दतिया : Datia By Election BJP Star Campaigners List दतिया विधानसभा उप-चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में एमपी बीजेपी ने आज दतिया उप-चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। पार्टी ने चुनाव प्रचार में कुल 40 वरिष्ठ नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है।

40 वरिष्ठ नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया

बीजेपी द्वारा जारी की गई इस सूची में मध्य प्रदेश के कई दिग्गज चेहरे शामिल हैं। इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और क्षेत्र के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा को विशेष रूप से स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन प्रमुख चेहरों के अलावा मध्य प्रदेश सरकार के कई कद्दावर मंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों को भी इस सूची में जगह दी गई है, जो दतिया में पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में माहौल बनाएंगे।

इन्हें भी पढ़ें :