BJP District Executive Committee Dissolved: भाजपा की पूरी जिला कार्यकारिणी भंग.. प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया आदेश तो मची पार्टी में खलबली, जानें क्या है बड़ी वजह..
दतिया विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद भाजपा ने जिला कार्यकारिणी भंग कर दी। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर नई संगठनात्मक प्रक्रिया शुरू होगी।
Datia BJP District Executive Committee Dissolved || Image- IBC24 News Archive
- दतिया भाजपा कार्यकारिणी भंग हुई।
- उपचुनाव हार के बाद फैसला।
- प्रदेश अध्यक्ष ने जारी आदेश।
दतिया: विधानसभा उप-चुनाव में कांग्रेस के हाथों मिली करारी हार के बाद मध्य प्रदेश भाजपा की राज्य इकाई ने बड़ा कदम उठाया है। (Datia BJP District Executive Committee Dissolved) पार्टी ने दतिया जिला भाजपा कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। इस संबंध में हेमंत खंडेलवाल ने आदेश जारी कर दिया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
क्या लिखा है आदेश में?
पार्टी की तरफ से जारी आदेश में उल्लेख है कि, “भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल जी के निर्देशानुसार तथा दतिया विधानसभा उपचुनाव के परिणामों की समीक्षा हेतु गठित समिति की अनुशंसा के आधार पर भारतीय जनता पार्टी, जिला दतिया की वर्तमान संगठनात्मक संरचना तत्काल प्रभाव से भंग की जाती है।
इसके फलस्वरूप जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ, प्रकल्प एवं विभागों सहित समस्त जिला संगठन की वर्तमान संगठनात्मक इकाइयाँ तत्काल प्रभाव से पदमुक्त की जाती हैं।”

Madhya Pradesh BJP State Hemant Khandelwal has dissolved its entire Datia district organisational committee with immediate effect following a review of the Datia Assembly bypoll results.
According to the party order, all district office-bearers, the district executive, mandal… pic.twitter.com/LVx9ivn1CQ
— ANI (@ANI) August 4, 2026
भाजपा को मिली करारी हार
गौरतलब है कि, मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने बीजेपी के आशुतोष तिवारी को 6,016 वोटों से हराकर जीत दर्ज की है। (Datia BJP District Executive Committee Dissolved) 30 जुलाई को हुए मतदान में इस सीट पर 71.44 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।
दतिया में मुख्य मुकाबला बीजेपी के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम सिंह के बीच था। आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव समेत कुल 21 उम्मीदवार मैदान में थे। मतगणना 3 अगस्त की सुबह शुरू हुई, जिसमें शुरुआती बढ़त लेने वाले घनश्याम सिंह ने आखिर तक अपनी बढ़त बरकरार रखी और कांग्रेस ने यह सीट अपने नाम कर ली।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
दतिया में क्यों कराने पड़े उपचुनाव?
बता दें कि 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने नरोत्तम मिश्रा को हराया था। (Datia BJP District Executive Committee Dissolved) हालांकि, अप्रैल 2026 में दिल्ली की एक अदालत ने धोखाधड़ी के एक मामले में राजेंद्र भारती को तीन साल की सजा सुनाई, जिसके चलते उनकी सदस्यता खत्म हो गई और यहां उपचुनाव कराना पड़ा।
इन्हें भी पढ़ें:
इंडिगो को अनुशासित, मजबूत बनाए रखने की जरूरत : सीईओ विली वॉल्श
राम मंदिर में ‘लूट’ और छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई भाजपा की हार का कारण बनी: राउत
महिला मुक्केबाजों को प्राथमिकता दो, 2028 ओलंपिक में पदक की बेहतर दावेदार: अखिल
माइक फ्रैंक के इस्तीफे के बाद यूपीएल ने फसल संरक्षण कारोबार की कमान जय श्रॉफ को सौंपी
बीएएसएफ इंडिया का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में दोगुना से अधिक होकर 360 करोड़ रुपये पर

Facebook


