Crime News: बीजेपी पार्षद पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार से आरोपी ने दिया घटना को अंजाम
Satna Crime News: बीजेपी पार्षद पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार से आरोपी ने दिया घटना को अंजाम
tamil actor arulmani passes away
सतना: Satna Crime News: मध्यप्रदेश के सतना जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बीजेपी पार्षद पर जानलेवा हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि वार्ड नंबर 26 के पार्षद महेंद्र पांडेय पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। हमले में घायल पार्षद को रीवा रेफर कर दिया गया।
Satna Crime News जानकारी के अनुसार, मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां वार्ड नंबर 26 से महेंद्र पांडेय बीजेपी पार्षद है। बताया जा रहा है कि आरोपी रामपाल गुप्ता ने पार्षद पर जानलेवा हमला किया है। जिससे पार्षद महेंद्र पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद बीजेपी पार्षद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Facebook


