Deputy Collector Arvind Mahor News: रेस्ट हाउस की पार्किंग में कार खड़ी कर बुझाता था हवस.. सरकारी बंगले में बुलाकर भी किया घिनौना काम.. यहां का डिप्टी कलेक्टर अरेस्ट..

Deputy Collector Arvind Mahor Rape Case Morena News: मुरैना में डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला दर्ज, गिरफ्तारी हुई।

Deputy Collector Arvind Mahor News: रेस्ट हाउस की पार्किंग में कार खड़ी कर बुझाता था हवस.. सरकारी बंगले में बुलाकर भी किया घिनौना काम.. यहां का डिप्टी कलेक्टर अरेस्ट..

Deputy Collector Arvind Mahor News || Image- IBC24 News/AI Generated

Modified Date: June 4, 2026 / 05:34 pm IST
Published Date: June 4, 2026 5:34 pm IST
HIGHLIGHTS
  • डिप्टी कलेक्टर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप।
  • महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
  • वीडियो, चैट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी।

मुरैना: जिले में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। 32 वर्षीय महिला की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया। (Deputy Collector Arvind Mahor News) महिला का आरोप है कि फेसबुक के माध्यम से हुई दोस्ती के बाद अधिकारी ने उससे शादी का वादा किया और भरोसा जीतकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी से इनकार कर दिया। वहीं, आरोपी अधिकारी ने आरोपों को साजिश और ब्लैकमेलिंग का हिस्सा बताया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

बातचीत के बाद शुरू हुआ मुलाकातों का सिलसिला

पीड़िता के अनुसार, उसकी पहचान कुछ समय पहले तत्कालीन सबलगढ़ एसडीएम अरविंद माहौर से फेसबुक के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया। महिला का कहना है कि इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और अधिकारी लगातार उससे शादी करने का आश्वासन देते रहे, जिसके आधार पर उसने उन पर भरोसा किया।

कभी कर, कभी सरकारी आवास पर बनाये संबंध

शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि 30 मार्च 2025 को पहली बार मुरैना रेस्ट हाउस के पीछे कार में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद सबलगढ़ स्थित सरकारी आवास और ग्वालियर के एक फ्लैट में भी कई बार शारीरिक संबंध बनाए गए। (Deputy Collector Arvind Mahor News) पीड़िता ने अपने दावों के समर्थन में मोबाइल फोन में मौजूद कुछ वीडियो और चैटिंग के साक्ष्य भी पुलिस को सौंपे हैं।

पांच करोड़ में सेटलमेंट करने की शर्त

महिला का यह भी आरोप है कि जब उसने शादी की बात को आगे बढ़ाने का दबाव बनाया तो आरोपी अधिकारी ने पांच करोड़ रुपये सहित कई शर्तें रख दीं। शिकायत के मुताबिक, विरोध करने और पुलिस में जाने की बात कहने पर उसे तथा उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। इन आरोपों के आधार पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

सिविल लाइन थाना प्रभारी उदयभान यादव ने बताया कि महिला की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 और 351 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर को उनके सरकारी आवास से गिरफ्तार कर लिया और मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश किया। (Deputy Collector Arvind Mahor News) फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

फ्रांस, स्विटजरलैंड और अमेरिका की तरह शिलांग में बनेगा ‘हाई अल्टीट्यूड ट्रेनिंग सेंटर’

काठमांडू कलिंग साहित्य महोत्सव में जुटेंगे नेपाल और भारत के सांस्कृतिक, साहित्यिक दिग्गज

अल नीनो के असर से निपटने में सुरक्षा कवच बनेगा दालों का रिकॉर्ड भंडार: अधिकारी

कोहली मांसपेशियों में खिंचाव के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे श्रृंखला से बाहर

तमिलनाडु में 18,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी एलएंडटी, समझौते पर हस्ताक्षर

पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण और रोजगार सृजन से जोड़कर आगे बढ़ाएं : मुख्यमंत्री आदित्यनाथ


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown