Wife Murder Husband: घर तक आया ऑफिस का प्यार, पति को नींद की दवाई देकर पत्नी ने प्रेमी के साथ किया ये काम, जानकर पुलिस के भी उड़े होश

Wife Murder Husband: घर तक आया ऑफिस का प्यार, पति को नींद की दवाई देकर पत्नी ने प्रेमी के साथ किया ये काम, जानकर पुलिस के भी उड़े होश

Wife Murder Husband: घर तक आया ऑफिस का प्यार, पति को नींद की दवाई देकर पत्नी ने प्रेमी के साथ किया ये काम, जानकर पुलिस के भी उड़े होश

Wife Murder Husband Dewas News/Image Source: IBC24


Reported By: Mohnish Verma,
Modified Date: January 12, 2026 / 08:44 pm IST
Published Date: January 12, 2026 8:43 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पति की हत्या का सनसनीखेज राज
  • पति की हत्या की साजिश
  • प्रेमी और साथियों के साथ रची साजिश

देवास: Wife Murder Husband:  देवास पुलिस ने मात्र 48 घंटे में एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा कर दिया है। यह हत्या प्रेम प्रसंग और बीमा क्लेम के लिए की गई थी। मामला थाना सिविल लाइन क्षेत्र का है, जहां 8-9 जनवरी की दरमियानी रात उज्जैन–देवास बायपास रोड, नौशराबाद पशु हाट के पास एक व्यक्ति का शव सड़क पर पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश (Dewas Murder News)

Wife Murder Husband:  जांच में मृतक की पहचान राकेश मालवीय (42 वर्ष, निवासी साईनाथ कॉलोनी, देवास) के रूप में हुई। शुरुआत में यह मामला सड़क दुर्घटना प्रतीत हुआ, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में मिले साक्ष्यों ने स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह सुनियोजित हत्या थी। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी का अपने ही कार्यालय में काम करने वाले युवक देवेंद्र यादव (पिता हटेसिंह यादव) से प्रेम प्रसंग था। पति को रास्ते से हटाने और बीमा क्लेम हासिल करने के उद्देश्य से पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके दो साथियों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।

देवास ब्लाइंड मर्डर का खुलासा (Wife Husband Murder News)

Wife Murder Husband:  योजनाबद्ध तरीके से पहले पति को नींद की गोलियां दी गईं, फिर धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को मोटरसाइकिल सहित उज्जैन–देवास बायपास पर फेंक दिया गया और बाइक में तोड़-फोड़ कर घटना को सड़क हादसा दिखाने का प्रयास किया गया। हालांकि, घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों, तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने पत्नी समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे मामले का खुलासा एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदौरिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच तेजी से की गई और सभी आरोपी अब सलाखों के पीछे हैं।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।