Dhar News: 24 घंटे में मिली पुलिस को मिली दोहरी सफलता, 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, विदेशी शराब सहित लाखों का मशरूका किया जब्त

Dhar News: 24 घंटे में मिली पुलिस को मिली दोहरी सफलता, 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, विदेशी शराब सहित लाखों का मशरूका किया जब्त

Dhar News: 24 घंटे में मिली पुलिस को मिली दोहरी सफलता, 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, विदेशी शराब सहित लाखों का मशरूका किया जब्त

Dhar News


Reported By: Amit Verma,
Modified Date: January 7, 2024 / 05:26 pm IST
Published Date: January 7, 2024 5:26 pm IST

धार। Dhar News: मनावर पुलिस को 24 घंटे में दोहरी सफलता मिली है जिसमें पुलिस ने धार व गुजरात के अमरेली के वांटेड 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश किशन उर्फ धोन्दू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी किया ट्रेक्टर, ट्राली जब्त किया है। वहीं दूसरे मामले में आरोपी बालाजी मराठा को 14 लाख रुपए की महंगी विदेशी शराब के साथ रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी बालाजी मराठा पिकअप वाहन में अवैध शराब लेकर जा रहा था।

Read More: Ayodhya Ram Murti: मासूमियत, दिव्यता और तेज से भरी बेहद खास होगी भगवान राम की प्रतिमा, सूरज की किरणें करेंगी अभिषेक

मनावर SDOP धीरज बब्बर ने दोनों मामलों का खुलासा करते हुए। बताया की 10 हजार रुपए के इनामी किशन अमलियार धार व गुजरात अमरेली के मामलों में वांटेड था जिसके द्वारा मनावर के किसान के यहां से ट्रेक्टर ट्राली चोरी की थी जिसे आज मनावर पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपी से ट्रेक्टर ट्राली जब्त की है।

Read More: BJP MLA Accident News : भाजपा विधायक की कार के उड़े परखच्चे, स्कॉर्पियो ने मारी जोरदार भिड़ंत, बाल-बाल बचे MLA साहब..

Dhar News:  वही दूसरे मामले में आरोपी बालाजी मराठा को 14 लाख की महंगी अवैध विदेशी शराब के साथ पिकअप वाहन को पकड़ा। आरोपी द्वारा पिकअप वाहन से अवैध शराब परिवहन कर कही ले जाई जा रही थी जिसे मनावर की बाकानेर पुलिस ने घेराबंदी कर धरदबोचा। जिसके बाद पुलिस ने 14 लाख की शराब सहित 39 लाख की मश्रुका जब्त किया है। पुलिस अब दोनों आरोपियों की न्यायालय में पेश करेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में