MP Politics News| Photo Credit: IBC24 File Photo
MP Politics News: भोपाल: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भारत दुर्गा मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में मंच पर RSS के सरसंघचालक डॉक्टर मोहन भागवत, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी थे और इसी मंच से आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने लोगों को 4 बच्चे पैदा करने की नसीहत दे डाली। (MP Politics News) साथ ही ये भी कहा कि – इनमें से एक बच्चा RSS को दे दें। धीरेंद्र शास्त्री ने संघ प्रमुख से ये भी कहा कि- आप मुस्कुराते रहिए। हमको पता है बालाजी आपसे कुछ बड़ा करवाएंगे।
तो अब इस पर एमपी बीजेपी-कांग्रेस के बीच सियासत भी शुरु हो गई। आचार्य धीरेंद्र शास्त्री का जनसंख्या वृद्धि का आह्वान तो कांग्रेस भले ही पचा ले जाती, लेकिन RSS को एक बच्चा देने की मांग कांग्रेस को रास नहीं आई। कांग्रेस ने कहा- ज्यादा बच्चे क्यूँ करवाना, एक बच्चा पैदा करवाओ और हनुमान जी सा बल उसे दिलवाओ। (MP Politics News) RSS में भेजने से कुछ नहीं होगा।
MP Politics News: तो कांग्रेस की बयानबाजी पर बीजेपी ने तल्ख अंदाज में निशाना साधा। बीजेपी ने आरोप लगाया कि- जनसंख्या के मसले में कांग्रेस उछल के प्रतिक्रिया देती है और मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करती है।
लेकिन सवाल ये कि – इस महंगाई के दौर में ज्यादा बच्चे क्यूँ पैदा करो..और संघ को बच्चा क्यूँ दो? (MP Politics News) सवाल ये भी कि- बाबा ख़ुद को भले ही गैर राजनैतिक मानते हैं लेकिन हमेशा भाजपा या संघ के मंच में क्यूँ नज़र आते हैं? सवाल ये भी कि – क्या बाबा ने जाति जनगणना का विरोध राहुल गांधी के काउंटर के लिए किया था? और सबसे बड़ा सवाल ये कि क्या बाबा अंदर ही अंदर भाजपा के लिए चुनावी माहौल बनाने के लिए काम कर रहे हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-