Reported By: Yogendra Barman
,Dindori Rape Murder News/Image Source: IBC24
डिंडौरी: Dindori Rape Murder News: आदिवासी जिला डिंडौरी के शहपुरा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने एक महिला की हत्या कर दी और उसकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
Dindori Rape Murder News: घटना वार्ड क्रमांक 6 में हरीओम चौधरी के मकान में हुई। सुबह स्थानीय लोगों ने सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में अर्धनग्न अवस्था में पाया। प्रारंभिक जांच में महिला के साथ जबर्जस्ती के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना के समय घर में मौजूद नाबालिग बेटी गंभीर अवस्था में मिली, जिसे तुरंत शहपुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार जारी है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटनास्थल को सील कर एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए।
Dindori Rape Murder News: पुलिस ने इस मामले में हत्याकांड और दुष्कर्म के तहत भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी तलाश के लिए पुलिस टीमें सक्रिय हैं। शहपुरा पुलिस ने बताया कि वार्ड क्रमांक 6 के मकान में महिला का शव मिलने के साथ ही नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है और ग्रामीणों ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।