Dindori Rape Murder News: हैवानियत की सारी हदें पार! दरिंदों ने घर में घुसकर पहले मां का किया ये हाल, फिर बेटी के साथ मिठाया हवस, मंजर देख दहल उठा पूरा इलाका

Dindori Rape Murder News: हैवानियत की सारी हदें पार! दरिंदों ने घर में घुसकर पहले मां का किया ये हाल, फिर बेटी के साथ मिठाया हवस, मंजर देख दहल उठा पूरा इलाका

Dindori Rape Murder News: हैवानियत की सारी हदें पार! दरिंदों ने घर में घुसकर पहले मां का किया ये हाल,  फिर बेटी के साथ मिठाया हवस, मंजर देख दहल उठा पूरा इलाका

Dindori Rape Murder News/Image Source: IBC24

Modified Date: February 27, 2026 / 08:13 am IST
Published Date: February 27, 2026 8:12 am IST
HIGHLIGHTS
  • नाबालिग बेटी से दरिंदगी,
  • कमरे में मिला मां का अर्धनग्न शव
  • जांच में जुटी पुलिस

डिंडौरी: Dindori Rape Murder News:  आदिवासी जिला डिंडौरी के शहपुरा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने एक महिला की हत्या कर दी और उसकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

अर्धनग्न अवस्था में महिला का शव मिला (Dindori Rape Murder)

Dindori Rape Murder News:  घटना वार्ड क्रमांक 6 में हरीओम चौधरी के मकान में हुई। सुबह स्थानीय लोगों ने सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में अर्धनग्न अवस्था में पाया। प्रारंभिक जांच में महिला के साथ जबर्जस्ती के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना के समय घर में मौजूद नाबालिग बेटी गंभीर अवस्था में मिली, जिसे तुरंत शहपुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार जारी है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटनास्थल को सील कर एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए।

वारदात ने पूरे इलाके में मचाया आतंक (Dindori Murder Case)

Dindori Rape Murder News:  पुलिस ने इस मामले में हत्याकांड और दुष्कर्म के तहत भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी तलाश के लिए पुलिस टीमें सक्रिय हैं। शहपुरा पुलिस ने बताया कि वार्ड क्रमांक 6 के मकान में महिला का शव मिलने के साथ ही नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है और ग्रामीणों ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।

यह भी पढ़ें


लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।