Doda Chura Smugglers Arrested: प्याज के कट्टों के नीचे छिकापर ले जा रहे थे ये समान, देखते ही उड़े पुलिस के होश, दो लोगों को किया गिरफ्तार
Doda Chura Smugglers Arrested: सीतामऊ पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 क्विंटल अवैध डोडाचूरा जब्त किया है।
Doda Chura Smugglers Arrested/Image Credit: IBC24.in
- सीतामऊ पुलिस ने 16 क्विंटल अवैध डोडाचूरा जब्त किया है।
- लिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
- आरोपी प्याज के कट्टों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे डोडा चुरा।
Doda Chura Smugglers Arrested: मंदसौर: थाना सीतामऊ पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्याज के कट्टों के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा 16 क्विंटल अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस को कैसे मिली सफलता
मंदसौर सीतामऊ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लदुना-दलावदा रोड से एक ट्रक में बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है। सूचना पर थाना सीतामऊ पुलिस ने घेराबंदी कर अशोक लेलैंड ट्रक को रोका। पूछताछ में चालक ने अपना नाम राकेश निवासी खनोरी, जिला संगरूर पंजाब तथा क्लीनर ने अपना नाम बालूसिंह राजपूत, निवासी ग्राम माकड़ी चामुंडा, थाना शामगढ़ बताया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें प्याज के कट्टे भरे मिले। जब पुलिस ने कट्टों को हटाकर जांच की तो नीचे 87 कट्टों में छिपाकर रखा गया 16 क्विंटल अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ, (Doda Chura Smugglers Arrested) जिसकी अनुमानित कीमत 32 लाख रुपये बताई गई है। मौके पर आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपियों के खिलाफ धारा 8/15 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से डोडाचूरा के स्रोत और इसकी सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। 129 कट्टे प्याज कवरिंग के लिए उपयोग कीमत लगभग ₹1.40 लाख 1 एंड्रॉयड मोबाइल कीमत लगभग ₹10 हजार अशोक लेलैंड ट्रक पुलिस आगे पूछ ताछ कर रही है।
आरोपियों से पुछताछ कर रही पुलिस
Doda Chura Smugglers Arrested: सीतामऊ एसडीओपी दिनेश प्रजापति ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कारवाई करते हुए करीब आयशर ट्रक से 16 क्विंटल सूचना मिली थी कि लदुना-दलावदा रोड से एक ट्रक में बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है। सूचना पर थाना सीतामऊ पुलिस ने घेराबंदी कर अशोक लेलैंड ट्रक को रोका। पूछताछ में चालक ने अपना नाम राकेश पिता गुरुचरण सिंह, निवासी खनोरी, जिला संगरूर पंजाब तथा क्लीनर ने अपना नाम बालूसिंह पिता कालूसिंह सौंधिया राजपूत, निवासी ग्राम माकड़ी चामुंडा, थाना शामगढ़ बताया। (Doda Chura Smugglers Arrested) ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें प्याज के कट्टे भरे मिले। जब पुलिस ने कट्टों को हटाकर जांच की तो नीचे 87 कट्टों में छिपाकर रखा गया 16 क्विंटल अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 32 लाख रुपये बताई गई है। मौके पर आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपियों के खिलाफ धारा 8/15 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से डोडाचूरा के स्रोत और इसकी सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- NSUI Presidents Show Cause Notice: कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI के 22 जिला प्रमुखों को प्रदेश अध्यक्ष ने थमाया ‘कारण बताओं नोटिस’.. दिया था इस मुद्दे के खिलाफ प्रदर्शन करने का आदेश लेकिन..
- Janjgir-Champa Triple Death News: जांजगीर में ह्रदय-विदारक घटना.. पिता ने दो बच्चों को जहर पिलाकर मारा, फिर खुद भी उठाया खौफनाक कदम, वजह जानकर रह जायेंगे हैरान
- Akhilesh Yadav Latest Statement: क्या शिवसेना के बाद सपा में भी होने वाली है टूट? राजभर के दावों पर आया अखिलेश यादव का बयान, जानें पूर्व सीएम ने क्या कहा…

Facebook


