मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम में 2.8 तीव्रता का भूकंप, कोई हताहत नहीं

मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम में 2.8 तीव्रता का भूकंप, कोई हताहत नहीं

मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम में 2.8 तीव्रता का भूकंप, कोई हताहत नहीं
Modified Date: October 17, 2024 / 07:31 pm IST
Published Date: October 17, 2024 7:31 pm IST

भोपाल, 17 अक्टूबर (भाषा) मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले में बृहस्पतिवार को 2.8 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किये गये हालांकि इससे किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल केंद्र के अधिकारी वीएस यादव ने बताया कि भूकंप के झटके दोपहर 12 बजकर 48 मिनट पर महसूस किये गये।

नर्मदापुरम के जिलाधिकारी सोनिया मीणा ने बताया कि किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

भाषा सं दिमो जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में