Seoni News: शावक के लिए मादा तेंदुआ की दिखी ममता, दुर्लभ नजारा देख रोमांचित हुए पर्यटक, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Seoni News: शावक के लिए मादा तेंदुआ की दिखी ममता, दुर्लभ नजारा देख रोमांचित हुए पर्यटक, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो Female leopard's affection for the cub
अंकित रजक, सिवनी:
affection of female leopard सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व में शावक के लिए मादा तेंदुआ की दिखी ममता, वीडियो हुआ वायरल पेंच टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को दुर्लभ नजारा देखने को मिली, जिसमें एक मादा तेंदुआ ने एक बन्दर के बच्चे का शिकार कर इसे अपने साथ रखा था और शावक पेड़ पर चढ़ता है और मादा तेंदुआ से यह शिकार ले लेता है। सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व के रुखड़ बफर क्षेत्र में पर्यटको को सफारी के दौरान एक बेहद ही मनमोहक नजारा देखने को मिला है।
Kawardha News: घर के दरवाजे में दस्तक दे रही मौत, नदी के कटाव में दो मकान हुए धराशायी
पर्यटको को पहले एक तेंदुआ शावक अचानक एक पेड़ पर चढ़ता हुआ दिखाई दिया। पर्यटको ने शावक की चहलकदमी का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। पर्यटको ने देखा तेंदुआ शावक जिस पेड़ पर चढ़ा उस पेड़ पर पहले से एक मादा तेंदुआ बैठी हुई थी। शावक और मादा तेंदुए को एक साथ देख कर इस बात का अहसास हो गया कि मादा तेंदुआ इस शावक की मां है। पर्यटको ने यह भी देखा मादा तेंदुआ ने एक बन्दर के बच्चे का शिकार कर अपने साथ रखा था और शावक पेड़ पर चढ़ता है और मादा तेंदुआ से यह शिकार ले लेता है।
affection of female leopard यह नजारा देख कर यह प्रतीत होता है कि मादा तेंदुए ने ही शावक के लिए इस शिकार को पेड़ पर रखा था। पर्यटक यह दुर्लभ नजारा देख रोमांचित हो गए। वहीं इस पूरी घटना को पर्यटको ने अपने मोबाईल के कैमरे में कैद कर लिया और पर्यटकों द्वारा बनाया गया यहीं वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Facebook


