Ladli Behna Yojana Latest Update: रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिलेगा तोहफा, खाते में 3 हजार रुपए भेजेगी सरकार, सीएम ने खुद दी जानकारी
रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिलेगा तोहफा, खाते में 3 हजार रुपए भेजेगी सरकार, Government will Send 3 Thousand Rupees to accounts of Ladli Behna On Raksha Bandhan

- जबलपुर और मंडला के लिए ₹1400 करोड़ की नई सिंचाई परियोजना स्वीकृत।
- कुंडम में आधुनिक आईटीआई व सांदीपनी विद्यालय का उद्घाटन।
जबलपुरः Ladli Behna Yojana Latest Update: मध्यप्रदेश में लाड़ली बहनों को 3 हज़ार रुपए हर माह देने का चुनावी वादा पूरा ना होने पर सरकार को घेर रही कांग्रेस को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवाब दिया है। जबलपुर में सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा को लाड़ली बहनों से किया चुनावी वादा बखूबी याद है। सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने ऐलान किया कि इसी रक्षाबंधन में लाड़ली बहनों को दी जाने वाली राशि बढ़ा दी जाएगी। सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार के मौजूदा 5 साल के कार्यकाल में लाड़ली बहनों को दी जाने वाली राशि वादे के मुताबिक बढ़ाकर 3 हजार रुपए प्रतिमाह कर दी जाएगी।
Ladli Behna Yojana Latest Update: आपको बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज जबलपुर की आदिवासी बहुल तहसील कुंडम पहुंचे थे। यहां सीएम ने कुंडम को सांदीपनी विद्यालय और आईटीआई के अत्याधुनिक भवन की सौगातें दीं। कार्यक्रम में मंच से बोलते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि सरकार सुदूर आदिवासी अंचलों में भी किसानों के लिए सिंचाई सुविधाएं पहुंचा रही है। सीएम ने जबलपुर में एक हजार चार सौ करोड़ रुपयों की लागत से नई सिंचाई परियोजना को भी स्वीकृति दी है जिसका लाभ जबलपुर के साथ मंडला जिले को भी होगा।
क्या है लाडली बहनों के लिए जरूरी पात्रता?
- मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी हो।
- विवाहित हो, जिनमें विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिला भी सम्मिलित होंगी।
- आवेदन के कैलेंडर वर्ष में, 01 जनवरी की स्थिति में 21 वर्ष पूर्ण कर चुकी हों तथा 60 वर्ष की आयु से कम हो।
- महिला का स्वयं का बैंक खाता होना अनिवार्य है, संयुक्त खाता मान्य नहीं होगा।
- महिला के स्वयं के बैंक खाते मे आधार लिंक एवं डीबीटी सक्रिय होना चाहिए ।
- समग्र पोर्टल पर आधार के डाटा का ओटीपी या बायोमेट्रिक के माध्यम से वेरिफाई होना चाहिए।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि योजना के अंतर्गत रक्षाबंधन 2025 से राशि ₹3,000 प्रतिमाह कर दी जाएगी।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Government will Send 3 Thousand Rupees to accounts of Ladli Behna On Raksha Bandhan
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm