Guna News: युवती के साथ रिलेशनशिप में था युवक, लड़की ने शादी के लिए बनाया दबाव, लड़के ने उठाया खौफनाक कदम !

Bhilai News: मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि एक युवती पिछले कई दिनों से युवक पर शादी करने का अनुचित दबाव बना रही थी, जिससे तंग आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

Guna News: युवती के साथ रिलेशनशिप में था युवक, लड़की ने शादी के लिए बनाया दबाव, लड़के ने उठाया खौफनाक कदम !

Reported By: Neeraj Yogi,
Modified Date: December 26, 2025 / 04:56 pm IST
Published Date: December 26, 2025 4:55 pm IST
HIGHLIGHTS
  • -बूढ़े बालाजी इलाके में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
  • -परिजनों का आरोप प्रेमिका बना रही थी शादी करने का दबाव
  • -मानसिक तनाव में चल रहा था युवक
  • -पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया

गुना: Guna News, गुना के बूढ़े बालाजी इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक सीएनजी पंप पर काम करने वाले कर्मचारी ने अपने ही घर पर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। परिजनों ने आरोप लगाए हैं कि उन्होंने उसे फोन पर बात करते सुना था। लड़की शादी करने का दबाव बना रही थी। जिसके चलते वह कुछ दिनों से परेशान चल रहा था।

मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि एक युवती पिछले कई दिनों से युवक पर शादी करने का अनुचित दबाव बना रही थी, जिससे तंग आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना बूढ़े बालाजी के हरिपुर रोड की है।

कमरे में फंदे पर उसका शव लटका मिला

Guna News, यहां रहने वाला विकास शर्मा, जो एक सीएनजी पेट्रोल पंप पर काम करता था, सुबह अपने ही कमरे में फंदे पर उसका शव लटका मिला। विकास पिछले दो दिनों से काम पर नहीं गया था और बुखार का बहाना बनाकर कमरे में ही रह रहा था। सुबह जब मां उसे जगाने पहुंची, तो कमरे का मंजर देखकर उनकी चीख निकल गई।

परिजनों का सीधा आरोप है कि विकास एक युवती के साथ रिलेशनशिप में था। वह युवती उस पर लगातार शादी के लिए दबाव बना रही थी, जिसके चलते वह बीते कुछ दिनों से भारी मानसिक तनाव (Mental Stress) में था। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की बारीकी से तफ्तीश की जा रही है। हालांकि, सुसाइड नोट न मिलने के कारण मौत की असली वजह अभी भी जांच का विषय है। पुलिस अब युवक के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड्स और सोशल मीडिया चैट्स खंगाल रही है ताकि मौत की गुत्थी सुलझ सके।

इन्हे भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com