Gwalior School bus Shooting News: खौफनाक वारदात, बच्चों से भरी स्कूल बस पर अंधाधुंध फायरिंग, ड्राइवर बोला- कार पर ‘गुर्जर’ लिखा हुआ था

Ads

Gwalior School bus Shooting News: खौफनाक वारदात, बच्चों से भरी स्कूल बस पर अंधाधुंध फायरिंग, ड्राइवर बोला- कार पर ‘गुर्जर’ लिखा हुआ था

  •  
  • Publish Date - September 12, 2026 / 12:01 PM IST,
    Updated On - September 12, 2026 / 12:01 PM IST

Gwalior School bus Shooting News: खौफनाक वारदात, बच्चों से भरी स्कूल बस पर अंधाधुंध फायरिंग, ड्राइवर बोला- कार पर ‘गुर्जर’ लिखा हुआ था /image:IBC24 File

ग्वालियर। Gwalior School bus Shooting News: ग्वालियर जिले के डबरा में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी तस्वीर एक बार फिर सामने आई है। पिछोर थाना क्षेत्र में आज तड़के बच्चों से भरी स्कूल बस पर कार सवार बदमाशों ने अवैध कट्टे से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बस में उस वक्त करीब 50 मासूम बच्चे सवार थे। बदमाशों ने बस चालक पर एक-दो नहीं, बल्कि चार फायर किए। गोली लगने से बस चालक खेम सिंह घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है।

ग्लोरियस कॉन्वेंट स्कूल की बस पर फायरिंग

दरअसल, टेकनपुर स्थित ग्लोरियस कॉन्वेंट स्कूल की बस बच्चों को लेकर जा रही थी। बस जैसे ही पिछोर थाना क्षेत्र के बड़ी अकबई गांव के पास पहुंची, बीच सड़क पर एक स्विफ्ट कार खड़ी मिली। बस चालक खेम सिंह ने कार हटाने के लिए कहा तो कार सवार युवकों ने पेट्रोल खत्म होने की बात कही। चालक ने कार को धक्का देकर सड़क से हटाने की बात कही, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि युवकों ने दबंगई दिखाते हुए अवैध कट्टा निकाला और बस चालक पर चार फायरिंग कर दी। चालक के मुताबिक कार पर ‘गुर्जर’ लिखा हुआ था और कार के शीशे ब्लैक थे।

बस के अंदर मौजूद थे 50 बच्चे

सबसे खौफनाक बात ये है कि जिस वक्त गोलियां चलीं, बस के अंदर करीब 50 बच्चे मौजूद थे। जरा सोचिए, अगर गोली बस के अंदर बैठे किसी मासूम को लग जाती तो क्या होता? घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी सौरभ कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल बस चालक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां से उसे ग्वालियर रेफर किया गया है। पुलिस अब कार और आरोपियों की पहचान के आधार पर उनकी तलाश में जुटी है। वहीं बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए स्कूल बस को पिछोर थाना परिसर में खड़ा कराया गया।

ये भी पढ़ें