Reported By: Nasir Gouri
,Gwalior Viral News | Photo Credit: AI
ग्वालियर: Gwalior Viral News आजकल कई लोग पशु-पक्षियों को सिर्फ पालतू जानवर नहीं, बल्कि अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं। उनके साथ एक भावनात्मक रिश्ता जुड़ जाता है। ऐसे में अगर वे अचानक बीमार पड़ जाएं, कहीं खो जाएं या उनके साथ कोई अनहोनी हो जाए, तो पूरे परिवार का माहौल गमगीन हो जाता है। कई लोग उन्हें ढूंढने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं और उनकी सलामती की दुआ करते हैं। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश से सामने आया है, जहां एक पालतू तोता के खो (Pet Bird Missing) जाने पूरे परिवार परेशान हो गया और उनकी वापसी की उम्मीद में परिवार ने 50 हजार रुपए का इनाम रख दिया।
Gwalior Viral News मिली जानकारी के अनुसार, मामला ग्वालियर जिले का है। बताया जा रहा है कि यहां एक परिवार पालतू तोते के गुम होने जानें से परेशान हो गया। परिवार ने अपने चहेते तोते ‘मिट्टू’ को ढूंढकर लाने वाले के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इस अनोखी घटना की इलाके में खूब चर्चा हो रही है।
परिवार का कहना है कि मिट्टू सिर्फ एक पालतू पक्षी नहीं, बल्कि घर का एक सदस्य है। परिवार का कहना है कि उनका तोता लापता हो जाने से परिवार में सन्नाटा पसर गया है। खासकर परिवार की दादी और छोटी पोती बेहद दुखी हैं। दोनों ने मिट्टू के गुम होने के बाद से खाना-पीना तक छोड़ दिया है।
उसकी तलाश के लिए परिवार हर संभव कोशिश कर रहे हैं। यहां तक परिवार ने ढूंढने वालों को 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर दिया है। ई-रिक्शा के जरिए पूरे शहर में मुनादी कराई जा रही है और लोगों से मिट्टू के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत संपर्क करने की अपील की जा रही है। साथ ही ढूंढकर लाने वालों को परिवार की तरफ से 50 हजार रुपए का इनाम भी दिया जाएगा।