PM Modi New video : मेरी मां को भी गालियां दी गईं…’ PM मोदी ने सुनाया अपना दर्द, बच्चों को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर जंतर-मंतर पर हुई घटना पर पहली बार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अभद्र भाषा अस्वीकार्य है, लेकिन गुमराह बच्चों को सजा देने के बजाय सही राह दिखाना समाज का कर्तव्य है।

Modified Date: July 31, 2026 / 11:52 pm IST
Published Date: July 31, 2026 11:43 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी की पहली प्रतिक्रिया।
  • "मेरी स्वर्गीय मां को भी गालियां दी गईं" कहकर भावुक हुए प्रधानमंत्री।
  • युवाओं और देशवासियों से माफ करने और आगे बढ़ने की अपील।

नई दिल्ली : PM Modi New video प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो संदेश जारी किया है। पीएम मोदी ने देशवासियों और युवाओं को संबोधित करते हुए जंतर-मंतर पर घटित घटनाक्रम पर अपनी बात रखी है। एम मोदी ने कहा कि जंतर-मंतर पर जो हुआ, उसे पूरे देश और दुनिया ने देखा है। बेटियों और बच्चों द्वारा प्रयोग की गई ऐसी अभद्र भाषा समाज में आक्रोश पैदा करने वाली और पूरी तरह से अस्वीकार्य है, लेकिन इसके बावजूद गुमराह बच्चों को सजा देने के बजाय उन्हें माफ कर सही राह दिखाना ही हमारा कर्तव्य है।

“हाई फ्रेंड्स, आज तो मन करता है बस आपसे ही बातें करूँ”

अपने वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा, “हाई फ्रेंड्स, आज तो मन करता है बस आपसे ही बातें करूँ।Narendra Modi Video जंतर मंतर पर जो कुछ भी हुआ, देश और दुनिया ने देखा है। कुछ शरारती बच्चों ने भद्दी-भद्दी गालियां बोलीं, किसी भी सभ्य समाज को शोभा न दे ऐसे शब्दों का प्रयोग किया गया। मुझे तो गालियां दी ही गईं, मेरी स्वर्गीय माता को भी गालियां दी गईं।”

गुमराह बच्चों को राह दिखाना हमारा काम

उन्होंने आगे कहा कि बचपन में गलतियां होती हैं और सुधार का अवसर भी होता है। बेटियों द्वारा ऐसी भाषा का प्रयोग कल्चरल शौक जरूर है, लेकिन ये गुमराह बच्चे हैं। जिस तरह दांतों तले जीभ आ जाने पर खून निकलता है तो हम दांत नहीं तोड़ते, क्योंकि दांत और जीभ दोनों हमारे हैं—वैसे ही ये बच्चे भी हमारे हैं।

आओ, गलतियों से सीखो और अपने सपनों को लेकर आगे बढ़ो

Latest News Pm Modi पीएम मोदी ने समाज से अपील की कि वे इन बच्चों को माफ करें और एकजुट होकर आगे बढ़ें। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा, “आओ, गलतियों से सीखो और अपने सपनों को लेकर आगे बढ़ो।” प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि वे युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए ही समर्पित हैं और सभी को मिलकर देश को आगे ले जाना होगा।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.